फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने 300 किलोमीटर दूर गांव पहुंची प्रेमिका, अब बड़े भाई से शादी करने पर अड़ी

Wed, 02 Sep 2020 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने 300 किमी दूर गांव पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से एक दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है। एक लड़की अपने ‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने के लिए 300 किलोमीटर का सफर तय करके अकेले ही उसके घर जा पहुंची। लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि उसका प्रेमी नाबालिग है तो उसके सपने चकनाचूर हो गए। मामले में नया मोड़ तब आया जब लड़की ने अपने ‘वॉट्सऐप प्रेमी’ को छोड़कर उसके बड़े भाई से ही शादी करने की जिद पकड़ ली।
विज्ञापन

2 of 5
‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने 300 किमी दूर गांव पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
घर के सामने ही अपनी मांग को लेकर बैठ गई। लड़की शाहजहांपुर की रहने वाली है। उनके पिता इंजीनियर हैं। प्रेमिका का कहना है कि उसके पिता ने उसकी मां के देहांत के बाद दूसरी शादी कर ली। साथ ही युवती का आरोप है कि उसकी सौतेली मां उसे बहुत प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन

3 of 5
‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने 300 किमी दूर गांव पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
युवती के अनुसार उसकी दोस्ती कानपुर के परौली गांव निवासी अमित से वॉट्सऐप पर हुई थी। युवती शाहजहांपुर से 300 किलोमीटर का सफर तय करके बुधवार को अपने प्रेमी अमित से शादी करने उसके कानपुर के परौली गांव स्थित घर पहुंच गई। इस सफर के दौरान उसे कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा, लेकिन जब वह गांव पहुंची तो अमित के नाबालिग होने की बात जानकार हैरान रह गई। 

4 of 5
‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने 300 किमी दूर गांव पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
युवती की उम्र 24 साल है और वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि अमित उससे पांच साल छोटा है। अब युवती अमित के घर के बाहर डेरा डाले हुए है। युवती का कहना है कि मैं अमित से शादी के लिए आई थी। उसके घरवालों ने बताया कि अमित उम्र में मुझसे छोटा है। साथ ही उसके बड़े भाई की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘वॉट्सऐप प्रेमी’ से शादी करने 300 किमी दूर गांव पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
इसलिए मैंने उनसे कहा है कि मैं अमित के बड़े भाई से भी शादी करने को तैयार हूं, लेकिन अपने घर नहीं जाऊंगी, क्योंकि मुझे वहां खतरा है। युवती का साफ कहना है कि मेरे कानपुर आने में इन लोगों की कोई गलती नहीं है। युवती दूसरे धर्म की है। उसका कहना है कि अब वह हिंदू धर्म अपना कर पूजा पाठ करने को तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें