फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बारिश के बाद बीमारियों का कहर', किशोरी की मौत करीब 50 लोग बीमार, आप भी इन चीजों से रहें सावधान

Wed, 15 Aug 2018 08:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में तालाब किनारे लगे हैंडपंप का दूषित पानी पीने कई लोग डायरिया की चपेट में हैं। गांव में 50 लोग इस बीमारी से पीड़ित मिले हैं। सोमवार सुबह डायरिया पीड़ित एक किशोरी की मौत भी हो चुकी है। आठ दिन पहले भी एक बच्ची की मौत हुई थी। गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और डाक्टरों की टीम गांव पहुंच गई। टीम ने मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। गंभीर बीमार पांच लोगों को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। टीम ने हैंडपंप को सील कर दिया है। बारिश के बाद होने वाली बीमारियों से आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें...


 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे का इलाज कराने कैंप में पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
 गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर में पिछले कई दिनों से तालाब किनारे अमीरचंद्र के घर के पास लगे हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। इससे लोग डायरिया की चपेट में आने लगे। मामला सोमवार सुबह तब गरमाया जब अमीरचंद्र की 12 वर्षीय बेटी उपासना की सोमवार सुबह मौत हो गई। उपासना की बहन सौम्या (5), पूजा (एक वर्ष) और भाई श्याम (3) गंभीर रूप से बीमार हो गए। इनके अलावा गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी पूनम, दीपू की पुत्री नंदिनी, रोशनी, रोहित, बीना, नरेंद्र, साहिल, रमेशचंद्र, करन, कन्हैया समेत करीब आधा सैकड़ा लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों ने निजी चिकित्सकों के यहां से इलाज शुरू कराया। 


 
विज्ञापन

3 of 5
इलाज कराता बच्चा, बच्चे का इलाज कराने कैंप में पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण संतोष चतुर्वेदी ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर डा. केसी राय, डा. उमेश चंद्र टीम के साथ गांव पहुंचे और अस्थाई शिविर लगाकर मरीजों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से बीमार पांच लोगों को सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि तालाब किनारे लगे हैंडपंप से निकलने वाले दूषित पानी पीने से गांव में संक्रामक बीमारी फैली है। इससे लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे हैं। एक किशोरी की मौत हुई है। जबकि अन्य बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल अब सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। 


 

4 of 5
कैंप में डॉक्टर व मौजूद अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
गांव में तालाब किनारे लगे हैंडपंप के दूषित पानी पीने से करीब आठ दिन पहले से गांव में संक्रामक बीमारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया था। सात अगस्त को गांव में रहने वाले रामू की आठ वर्षीय बेटी क्षमा भी बीमार हो गई थी। उल्टी और दस्त के बाद उसने भी घर में ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को उपासना की मौत के बाद बड़ी संख्या में गांव में डायरिया पीड़ित मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
- बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को अच्छी तरह से धुलने के बाद ही भोजन बनाए। क्योंकि इस मौसम में कीड़े-मकोड़े और कीटों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाती है। जोकि पत्तियों को खाकर दूषित कर देते हैं।
- कटे-फटे फलों के सेवन से दूर रहें।
- स्ट्रीट फूड का सेवन इस मौसम में सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 
- खुले में बिकने वाले जूस का सेवन करने के पहले अच्छी तरह से साफ सफाई देख लें।
- घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- बारिश के मौसम में बासी खाना न खाएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें