भैंस लेकर तालाब गई बड़ी बहन को डूबते देख छोटी ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। देखते-देखते दोनों बहनें डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने बड़ी बहन को जिंदा बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद छोटी बहन को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। वो कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन
2 of 4
डूबने से बची मृतका की बड़ी बहन कुसुमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर कालूपुर गांव के कछारपुरवा निवासी धनराज पटेल की बड़ी पुत्री कुसुमा (10) छोटी बहन पूनम (7), गांव के वीर सिंह (8) व लवकुश (10) के साथ भैंस को नजदीक के पोखरातालाब लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
3 of 4
मृतका के पिता को सांत्वना देती बालिका
- फोटो : अमर उजाला
जैसे की वह भैंस को पानी से नहलाने लगी तो पैर फिसलने से गिर पडी और डूबने लगी। यह देखते ही वहां मौजूद छोटी बहन बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी। संतुलन न बनने से दोनों बहनें डूबने लगीं तो वीर व लवकुश ने चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे गांव के चिंभी नामक युवक ने तालाब में घुसकर कुसुमा को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसे यह नहीं पता था कि दो बालिकाएं डूब रहीं थीं।
मृतका पूनम के शव को लेकर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। लगभग दस मिनट बाद वहां मौजूद वीर व लवकुश ने बताया कि पूनम भी डूबी है। आनन-फानन में कई लोग तालाब में फिर गए और पूनम को ढूंढकर बाहर निकाल लाए। उसकी हालत बेहद नाजुक हो रही थी। परिजन उसे पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की तो परिजन उसे लेकर गांव लौट आए। घटना से पूरे पुरवा में शोक है।