फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर गंगे की गूंज के बीच गंगा आरती की दिल छू लेने वाली तस्वीरें आपने पहले तो न ही देखी होंगी

Fri, 20 Sep 2019 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर के सरसैया घाट पर गंगा आरती का मनोरम दृश्य - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मां गंगा के किनारे सरसैया घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। मां गंगा को नदियों में सबसे पवित्र व पूजनीय माना जाता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
यही कारण है कि लोग दूर-दूर से गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से न सिर्फ व्यक्ति के सारे कष्ट मिटते हैं, बल्कि उसके सारे पाप भी धुल जाते हैं। गंगा नदी में
 
विज्ञापन

3 of 5
गंगा आरती का अद्धभुत दृश्य - फोटो : अमर उजाला
स्नान के अतिरिक्त जिस चीज को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है, वह है आरती। गंगा आरती का अपना एक अलग महत्व है। गंगा आरती का दृश्य मात्र देखने से ही व्यक्ति भक्ति के रस में सराबोर हो जाता है।


 

4 of 5
गंगा आरती करते भक्तगण - फोटो : अमर उजाला
 गंगा आरती को देखने के लिए सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। माना जाता है कि सभी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। गंगा आरती के अद्भुत दृश्य को देखने के लिए शाम से ही लोगों का हुजूम घाट पर उमड़ उठा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
आरती से पहले सफाई की जाती है और शाम की आरती के लिए प्रकाश की भी विशेष व्यवस्था की जाती है। जिससे शाम के समय गंगा तट का नजारा देखते ही बनता है। वहीं गंगा आरती से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण किया जाता है और गणपति आह्वान भी किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें