फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए में रैगिंग: बाल खुले रखने पर पीटा सिर झुकाकर चलाया, तंग आकर हॉस्टल से कूदी थी छात्रा

Fri, 20 Sep 2019 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएसए विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
रैगिंग से तंग आकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हॉस्टल से कूदने वाली छात्रा ने सीनियरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब 15 दिन बाद बोल पाने में सक्षम हुई छात्रा ने आरोप लगाए कि उसे और दूसरी जूनियर छात्राओं को खुले बाल रखने पर पीटा गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
सीएसए बवाल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जबरन दो चोटियां बंधवाई गईं। इतना ही नहीं सीनियर छात्राओं ने सिर झुकाकर चलने को मजबूर किया। इससे तंग आकर ही उसने जाने देने की कोशिश की। शिवली (कानपुर देहात) के लुधौरा बागपुर निवासी दिव्या कमल सीएसए से बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह सरोजिनी नायडू छात्रावास में रहती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीएसए में भिड़े जूनियर व सीनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
तीन सितंबर की रात को दिव्या ने छात्रावास की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। सिर पर गंभीर चोट आई थी। हैलट में उसका इलाज चल रहा है। 11 सितंबर को होश आया था। गुरुवार को उसने ये आरोप लगाए हैं। यह भी कहा कि रैगिंग की जानकारी कई विवि के कई अधिकारियों को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता। 

 

4 of 5
सीएसए में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जातिगत टिप्पणी भी की
दिव्या ने बताया कि छात्रावास में जातिगत टिप्पणी कर प्रताड़ित किया जाता है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने दलित और सवर्ण छात्राओं से अलग-अलग पूछताछ की थी तब ऐसे तथ्य सामने नहीं आए थे। अब छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस नए सिरे से जांच शुरू करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएसए छात्रावास - फोटो : अमर उजाला

छात्रा की हालत गंभीर थी, इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो सके थे। हालत में सुधार हुआ है। शुक्रवार को  शाम 5 बजे छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सिंह चौहान, सीओ स्वरूपनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें