फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, मां बोली- पुलिस सुन लेती तो बेटी को न देनी पड़ती जान

Tue, 10 Dec 2019 02:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित छात्रा के आत्महत्या के मामले में पिता ने एडीजी से लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। एडीजी ने एसपी से जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एडीजी कानपुर जोन अविनाश चंद्र को छात्रा के माता-पिता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर विवेचना तक उन्हें परेशान किया गया। 13 नवंबर को बेटी के लापता होने बाद तीन दिन तक थाने से लेकर सीओ दफ्तर तक चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उस समय उसकी बात गंभीरता से सुन लेती तो शायद बेटी को जान देने की नौबत न आती। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह परेशान थी।

4 of 5
कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिस कर्मी उसे हलफनामा देने के लिए धमकाते थे। एडीजी ने आधे घंटे तक परिजनों की बात गंभीरता से सुनी। इसके बाद वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोरेंसिक टीम ने कमरे में तलाशे सबूत  - फोटो : अमर उजाला
पूरे प्रकरण में पुलिस की लापरवाही रही है। एसपी को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। - अविनाश चंद्र, एडीजी कानपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें