फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आंधी-बारिश और गर्मी से तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Wed, 13 Jun 2018 08:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
कानपुरः सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में तेज आंधी-बारिश और गर्मी से तीन महिलाओं सहित पांच की मौत हो गई है, जबकि अलग-अलग स्थानों पर मां-बेटी और पिता-पुत्र  घायल हो गए हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
कन्नौज जिले के ग्राम परसपुर सरैया में तेज आंधी आने पर छत से गिरकर 76 वर्षीय सुखरानी पत्नी ज्ञान चंद्र गुप्ता की मौत हो गई। मुवैतापुर गांव में 70 वर्षीय सोनकली पत्नी छोटे सिंह चौहान की आंधी से गिरी दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
हरदोई जिले के मदारा गांव में आंधी से गिरी पक्की दीवार के मलबे में दबकर जगदीश की पत्नी कांती की मौत हो गई।

 

4 of 5
डेमाे पिक
फतेहपुर जिले के खखरेरू थाने के रुहेल्लापुर में पेड़ टूटकर गिरने से मां-बेटी दबकर घायल हो गए। गांव बहुआ में बिजली का पोल गिरने से पुत्तन सिंह और उसका बेटा रितुराज घायल हो गए। थरियांव क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ ही पेड़ गिरने से कचहरी पुलिस चौकी क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
तेज गर्मी से झुलस रहे बुंदेलखंड के बांदा के मझीवां सानी (बिसंडा) में किशोरी प्रिया और महोबा में ग्राम गुढ़ा में गोकुल (60 वर्ष) की लू लगने से मौत हो गई। वहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें