यूपी में कानपुर के सर्किट हाउस में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा-बसपा के गठजोड़ से भाजपा पर कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। सपा-बसपा समेत दूसरे विपक्षी दलों का गठबंधन कागज की नाव है। कैराना चुनाव परिणाम के संबंध में शाही ने कहा कि विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ मतिभ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी, लेकिन आने वाले चुनावों में भाजपा फिर कैराना सीट जीतेगी। बंगला प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया।