कभी बोरियों में भरे नरकंकाल तो कभी खंडहर में दबा खजाना तो फिर कभी गंगा में तैरती 150 लाशों की खबर से पूरा देश हिल गया। यूपी के कानपुर और लखनऊ के बीच बसा एक छोटा सा जिला कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ चुका है। हम बात कर रहे हैं उन्नाव जिले की। जो इन दिनों बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे गैंगरेप आरोप मामले को लेकर सुर्खियों में है। पहले भी यूपी का यह जिला देश और विदेश की मीडिया के लिए अजब-गजब खबरों का पिटारा बन चुका है।
जानिए उन्नाव जिले की 5 बड़ी घटनाअों के बारे में ...