फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: 1 लाख में डायमंड सेट, 800 में आकर्षक मूर्तियां, ज्वैलरी बाजार में ये है खास

Sat, 14 Apr 2018 02:14 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला कानपुर

सार

अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में आए आई एक से बढ़कर एक डिजाइन ज्वैलरी
 
विज्ञापन
1 of 7
डेमाे पिक
आभूषण कारोबारियों के लिए मिनी धनतेरस साबित होने वाली अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार तैयार है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोने-चांदी के अलावा हल्के वजन वाले डायमंड सेट पहली बार बाजार में पेश किए गए हैं। पेश है ज्वैलरी बाजार की एक रिपोर्ट ... 
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमाे पिक
डायमंड सेट की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा टेंपल, टर्की, कुंदन ज्वैलरी के सेट, हथ फूल, अंगूठी व डिजाइनर कड़े भी बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। चांदी (हॉलो) के बने शिव परिवार, गणेश, राम दरबार की खास डिमांड है।
 
विज्ञापन

एक लाख का डायमंड सेट

3 of 7
डेमाे पिक
ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में खास डिजाइन वाले कम वजनी डायमंड सेट आए हैं। अमूमन डायमंड की छोटी सी रिंग की शुरूआती कीमत 25 हजार होती है। महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में ये सेट पहली बार आए हैं। इनकी रेंज एक लाख से शुरू होकर पांच लाख तक है।
 

ठोस नहीं हॉलो चांदी की मूर्तियों की मांग

4 of 7
डेमाे पिक
ग्राहकों की पसंद बदल रही है। अब ठोस के बजाय हॉलो (खोखली) चांदी की मूर्तियों की मांग बढ़ी है। बाजार में कई रंग और डिजाइन की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी रेंज 800 से 15 हजार रुपये है। 

 
विज्ञापन

पुरुषों के लिए डिजाइनर कड़े

5 of 7
डेमाे पिक
बाजार में डिजाइनर कड़े आए हैं। यह पतले और लुक में भी शानदार हैं। वजन के अनुसार इनकी कीमत 60 हजार से एक लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

हल्के आभूषणों की ज्यादा मांग

6 of 7
डेमाे पिक
बाजार में एक से पांच ग्राम के सोने के सेट, टॉप्स, अंगूठी और पेंडल की खासी मांग है। 5-7 ग्राम की सोने की चेन वजन के हिसाब से काफी भड़कीली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमाे पिक
अक्षय तृतीया के लिए बाजार में कई तरह के सोने-चांदी और डायमंड की ज्वैलरी आई हैं। इस बार सहालग भी है। ऐसे में बाजार अच्छा है। अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार की उम्मीद है। - महेश चंद्र जैन, अध्यक्ष, उप्र सराफा एसोसिएशन

बाजार में कई नए तरह के सोने, चांदी और डायमंड के आइटम आए हैं। अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों में भी काफी उत्साह दिख रहा है।    
- पंकज अरोड़ा, कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें