फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम यादव का कातिल कौन: भाई से आखिरी बार हुई थी बात, साथी बोले- डर गए थे इसलिए शव फेंका, दो युवती खोलेंगी राज

Mon, 02 Jan 2023 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
संगम यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में रविवार सुबह बी-फार्मा के छात्र संगम यादव (23) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक के साथ पढ़ने वाले पांच दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के दौरान संगम छत से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। कन्नौज के छिबरामऊ के करीमुल्लापुर गांव निवासी उदेश कुमार पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में झांसी जिले में तैनाती है। उनका बड़ा बेटा शिवम महोबा में सिपाही है। छोटा बेटा संगम यादव (23) मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज से बी-फार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह माधवपुरम गूबा गार्डेन स्थित अपने मकान में रहता था। 
विज्ञापन

2 of 11
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मकान में अन्य किरायेदार भी हैं। शनिवार रात को संगम घर से निकला था। रात में वह नहीं लौटा। रविवार सुबह बिठूर के गोरहा गांव के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उसके मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन

3 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
साथी छात्र बोले...डर गए थे इसलिए शव फेंक दिया
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि संगम ने रात करीब आठ बजे अपने भाई से फोन पर बात की थी। रात करीब साढ़े आठ बजे दोस्त अभिषेक पांडेय से फोन पर बातचीत की। उसके बाद वह अभिषेक के कमरे पर गया। जब पुलिस ने अभिषेक को उठाया तो उसने बताया कि वह कुल 9 दोस्त मिलकर नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी कर रहे थे। 

 

4 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान सभी छत पर थे। अचानक से संगम छत से नीचे गिर गया। जब वह नीचे पहुंचे तो देखा कि संगम की मौत हो चुकी है। छात्रों का दावा है कि वह डर गए थे कि फंस न जाएं, इसलिए शव सड़क किनारे फेंक दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हाथ पैर-टूटे, औंधे मुंह पड़ा था शव
संगम का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शर्ट के बटन खुले थे। पास में उसके जूते पड़े थे। उसका एक पैर व हाथ टूटा था। शरीर पर कई और निशान भी थे। परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद देर रात डीएम की अनुमति मिल सकी। आधी रात बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत की वजह स्पष्ट होगी।

 
विज्ञापन

6 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इससे पुख्ता हुआ शक
घर से निकलने के बाद शनिवार रात संगम अपने दोस्त अभिषेक पांडेय से मिला था। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया है। जहां पर शव पड़ा मिला वहां से अभिषेक के हॉस्टल की दूरी तकरीबन 500 मीटर है। इससे उस पर शक और गहरा गया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह सच उगलने लगे।
 
विज्ञापन

7 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीडीआर से साक्ष्य जुटाने का प्रयास 
पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक व संदिग्ध आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर पुलिस निकलवा रही है। जिससे उनके मूवमेंट के बारे में जानकारी मिलेगी। पता चल सकेगा कि शनिवार शाम से देर रात तक संगम व उसके दोस्त कहां कहां गए। किस किससे बातचीत की। 

 

8 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस तरह शव की हुई शिनाख्त
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तो वहां पर संगम का मोबाइल भी पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया। शिनाख्त करने का प्रयास कर ही रही थी कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल संगम की महिला मित्र की। तब पुलिस ने उससे संगम के बारे में पूरी जानकारी ली। घटना के बारे में बताया। परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया। इस तरह से शव की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों तक सूचना पहुंचाई। 

 

9 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दो महिला मित्रों से भी पूछताछ
पुलिस की जांच में सामने आया कि संगम दो युवतियों के संपर्क में हैं। पुलिस ने उन दोनों से पूछताछ की है। संगम के बारे में जानकारी ली है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल मामले में बेहद अहम है। पुलिस डिटेल मिलने का इंतजार कर रही है। 

 

10 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकन्नी थी, फिर शव फेंक गए हत्यारे
नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक तरह से पूरा शहर अलर्ट पर था। सभी अफसर व पुलिस बल सड़कों पर था। इसके बावजूद हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद शव ठिकाने लगाकर फरार हो गए। कथित तौर पर सक्रिय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

 
विज्ञापन

11 of 11
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संदिग्धों के दावों की सच्चाई जांच रही पुलिस
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि केस हत्या का दर्ज किया गया है। उसी बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। जो दावा संदिग्ध आरोपियों ने जो दावा किया है, उसकी सच्चाई पता की जा रही है। जिससे संबंधित साक्ष्य मिलेंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगर हादसा था तो शव को ठिकाने लगाना भी जुर्म है। इसमें इन संदिग्धों का फंसना तय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें