फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: डांस टीचर ने गूगल ड्राइव में सेव कर रखे थे अश्लील वीडियो, घिनौने काम का सच जान पुलिस अधिकारी हैरान

Wed, 22 Dec 2021 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी डांस टीचर - फोटो : अमर उजाला
किशोरियों के साथ शर्मनाक करतूत करने वाला डांस टीचर बहुत शातिर था। उसने अपने मोबाइल की गैलरी में अश्लील वीडियो सेव नहीं किए थे। वहां से उसने डिलीट कर रखे थे। जिससे किसी को आसानी से वीडियो न मिल सकें। इन सभी वीडियो को उसने गूगल ड्राइव पर सेव कर रखा था। जो ई-मेल के पासवर्ड से खुलता था। पुलिस व साइबर एक्सपर्ट की टीम ने गहन तफ्तीश की थी तब इन वीडियो तक पहुंची थी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि जब शुरुआती जांच में आरोपी का मोबाइल खंगाला गया तो वीडियो नहीं मिले। मगर उस पर शक था। इसलिए पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। तब उसने बताया कि गूगल ड्राइव में सभी वीडियो सेव हैं। उससे पासवर्ड लेकर जब गूगल ड्राइव ओपन किया तो उसमें सभी 14 वीडियो मिले थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसी को वीडियो न दिखे इसलिए उसने गैलरी से वीडियो डिलीट कर दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
डिलीट करने से पहले गूगल ड्राइव में सेव कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ये वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने के प्रयास में था।

 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रिकवर कराया जाएगा मोबाइल डाटा 
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया है। उसकी फोरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी। मोबाइल से डिलीट किया गया डाटा रिकवर कराने का प्रयास किया जाएगा। आशंका है कि मोबाइल से ऐसी और वीडियो व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 

4 of 5
फाइल फोटो
अश्लील फिल्म देखने का लती है आरोपी 
पुलिस ने जब आरोपी का मोबाइल खंगाला तो गूगल हिस्ट्री में सैकड़ों अश्लील साइट मिली। जिससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी हिमांशु अश्लील फिल्म देखने का लती है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी की एक महिला मित्र है। उसके साथ के भी अश्लील वीडियो उसके पास थे। जिसको वह किशोरियों को दिखाता था। पुलिस उस महिला मित्र के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि वह भी आरोपी की दरिंदगी की शिकार हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
कइयों को शिकार बनाने की आशंका
वर्तमान में पंद्रह किशोरियां डांस क्लास लेने एकेडमी आती थीं। पुलिस सभी से संपर्क कर उनके बयान दर्ज करेगी। दरअसल, जांच में सामने आया कि जो वीडियो मिले हैं वह अक्तूबर से लेकर अब तक के हैं। जबकि वह डांस एकेडमी काफी समय से चला रहा था। इसलिए शक है कि उसने तमाम बच्चियों के साथ ऐसी करतूत की होगी। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के प्रयास में हैं। नई एफआईआर दर्ज कराने पर पुलिस ने आईटी एक्ट की एफआईआर में ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, कुकर्म व वसूली की धाराएं बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें