कानपुरः छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में नए सत्र से शुरू होने वाले दो वर्षीय डिप्लोमा इन फार्मेसी (डिफार्मा) में छात्रों को एक लाख तीस हजार रुपये बतौर फीस जमा करने होंगे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने फीस दरों को निर्धारित कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
मीडिया प्रभारी प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि डिफार्मा की ट्यूशन फीस 60 हजार रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। मतलब दो साल में छात्र को एक लाख बीस हजार रुपये ट्यूशन फीस देनी होगी। इसके अलावा अन्य शुल्क हैं।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
विश्वविद्यालय के डिफार्मा कोर्स के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। प्रो. स्वर्णकार ने बताया कि 10 जुलाई तक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिफार्मा में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
10 जुलाई तक होने वाले ऑनलाइन आवेदन की संख्या पर प्रवेश समिति निर्धारित करेगी कि छात्रों का दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा या सीधे। प्रो. स्वर्णकार ने बताया कि अगर 60 से ज्यादा आवेदन होते हैं तो प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने की। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार, वित्त अधिकारी, रजिस्ट्रार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।