फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल खाक

Sat, 30 Jun 2018 08:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कचरी फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में दादानगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कचरी फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों का कच्चा व तैयार माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर पाए।

 
विज्ञापन

2 of 4
शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर निवासी नीतीश शर्मा उर्फ विजय की दादानगर 4-ए में कचरी (चावल से बनने वाला नमकीन) फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब 4:45 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। तेल और प्लास्टिक पैकिंग के चपेट में आने से कुछ ही देर में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। लपटें देख आसपास की फैक्ट्रियों में मौजूद लोग बाहर निकल आए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। तेज धमाके के साथ आग जब बढ़ने लगी तो सवा घंटे बाद बाद करीब 6:00 बजे पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। फजलगंज, मीरपुर, कर्नलगंज, जाजमऊ, अर्मापुर और लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू हुई। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 4
शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मजदूर ने कूदकर बचाई जान
हादसे के वक्त फैक्ट्री में सिर्फ एक मजदूर रसूलाबाद निवासी मजदूर पिंटू यादव छत पर सो रहा था। धमाका होने के बाद उसकी आंख खुली तो उसने खुद को आग की लपटों से घिरा पाया। काफी देर तक वह फैक्ट्री से बाहर आने की जद्दोजहद करता रहा। रास्ता न मिलने पर उसने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। उसके पैर में मामूली चोटें आई हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग काबू होने के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा मनकों की पोल खुल गई। अग्निशमन अधिकारियों को वहां आग बुझाने के उपकरण नहीं मिले। अधिकारियों का कहना है कि फायर मानकों को पूरा न करने पर फैक्ट्री मालिक को नोटिस दिया जाएगा।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। जांच के बाद सही कारण पता चलेंगे। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजामों की जांच भी की जा रही है।-पी. सरोज अग्निशमन अधिकारी, फजलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें