फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से मिलने की बात कहकर गया था पति, शव देख चीख पड़ी पत्नी, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 25 Feb 2020 04:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बांदा जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति सोमवार शाम पड़ोसी मित्रों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह उसी के घर में शौचालय में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी गुड़िया ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति का शव देखकर पत्नी चीख पड़ी। उसकी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और घर वाले भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन

3 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हत्या की आशंका जता साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रिया निवासी 35 वर्षीय लाला निषाद खदान पर बाइक से बोरी में चोरी छिपे मौरंग ढोकर बिक्री करके कमाई करता था।

4 of 5
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसके साथ कुछ साथी भी यही काम करते थे। लाला निषाद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों व स्वजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे मौरंग ढोने वाले साथी उसे घर से साथ ले गए थे। पुलिस ने चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के 4 बच्चे 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें