फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में घूम रहा है ऑटोमेटिक एके 47 से लैस अातंकी, अापकी जान काे है खतरा 

Wed, 10 Jan 2018 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
अगर अाप सुरक्ष‌ित रहना चाहते हैं ताे शहर में भी़ड़ वाली जगहाें पर जाने से बचें क्याेंक‌ि ऑटोमेटिक एके 47 से लैस एक अातंकी शहर में बेराेक टाेक घूम रहा है। एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) अाैर शहर की पुल‌िस उसे ढूंढने की हर मुमक‌िन काेश‌िश कर रही है। यह कहना है एटीएस अफसराें का। 
 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
कानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश की पुल‌िस अाैर एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) आतंकी की तलाश में जुटी गई है। एटीएस अफसरों ने शहर पुलिस को भी आतंकी का फोटो और ब्योरा दिया है। कानपुर और आसपास के जिलों की पुलिस स्थानीय होटलों-धर्मशालाओं व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरागकशी कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
एटीएस और पुलिस ने घंटाघर स्थित होटल कृष्णा में रह रहे सरोज कुमार राय को पूछताछ के बाद क्लीन चिट दे दी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, गणतंत्र दिवस परेड और सार्वजनिक जगहों पर धमाका कर दहशत फैलाने की आतंकी साजिश के बारे में खुफिया एजेंसी को सूचना मिली है।  

 

4 of 6
डेमो पिक
इसके चलते गृह मंत्रालय ने यूपी समेत सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। रविवार देर रात एटीएस का 25 सदस्यीय कमांडो दस्ता, एटीएस की स्थानीय टीम सीओ मनीष सोनकर की अगुवाई में आतंकी का फोटो लेकर घंटाघर के कृष्णा होटल पर पहुंची थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
हाेटल के एक बंद कमरे से सराेज का लैपटाॅप बरामद हुअा था। शक के आधार पर देर रात तक उससे पूछताछ हुई। बाद में उसे क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने स्थानीय पुलिस को भी आतंकी का फोटो और ब्योरा दे दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
पुलिस और एटीएस ने आतंकी के बारे में कुछ भी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। एटीएस अफसरों का कहना है कि आतंकी की तलाश कानपुर और उसके आसपास के जिलों में चल रही है। किसी भी तरह की छापामारी में एटीएस के कमांडों और पुलिस संयुक्त रूप से आपरेशन करेगी। आतंकी यूपी में छिपा है तो वह बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें