चोर, लुटेरों और अपराधियों के आतंक की खबरें देखी और सुनी जाती रही है मगर अब कानपुर के लोग किसी चोर या आतंकी नहीं, बल्कि खूंखार कटखने बंदर से दहशत में है पर अब लाेगाें काे इस बंदर से राहत मिलेगी। इलाकाई लाेगाें ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर काे पकड़ लिया है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
बर्रा-आठ के संजय नगर में शनिवार को इलाकाई लोगों ने पांच हजार के इनामिया कटखने बंदर को पकड़ लिया है। यह बंदर कई लोगों को काट चुका था। कटखने बंदर के आतंक से लोग दहशत में हैं। बंदर के हमले से अब तक बच्चों सहित 12 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
बंदर स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी हमले कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कटखने बंदर के हमले से घायल होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। बंदर के हमले से दहशतजदा लोगों ने अब मकानों की छत पर जाने से डर रहे हैं।
बंदर के हमले से कस्बे के लोग दहशत में हैं। घर से बाहर खेल रहे बच्चों की निगरानी रखनी पड़ रही हैं। बंदर अचानक हमला बोल दे रहा है। बंदरों की उछल-कूद बढ़ने से नगर के कई मुहल्लेवासी दहशत में हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची। लोगों ने बंदर टीम काे सौंप दिया है।