फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात शौच के लिए बाहर आई थी मासूम, दरिंदों ने खून से लथपथ कर सड़क पर फेका

Fri, 22 Dec 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के महाेबा ज‌िले में दर‌िंदाें ने दर‌िंदगी की सारी हदें पार कर दी। देर रात शाैच के ल‌िये घर से बाहर न‌िकली एक मासूम काे अगवा कर उसका रेप क‌िया। इसके बाद अाराेपी बेहाेशी की हालत में खून से लथपथ कर उसे बीच सड़क पर फेंककर भाग न‌िकले। मासूम की अावाज सुनकर राहगीराें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
 
 
विज्ञापन

देर रात शौच के लिए घर के बाहर आई थी छह वर्षीय मासूम बच्ची

2 of 4
डेमो पिक
गुरुवार रात कस्बे के एक मोहल्ले से छह वर्षीय मासूम बच्ची देर रात शौच के लिए घर के बाहर आई थी। तभी घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर अगवा कर लिया। उसे टेपों में बैठा उसे सूनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।  
विज्ञापन

खून से लथपथ बच्ची बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

3 of 4
डेमो पिक
दर‌िंदे खून से लथपथ बच्ची को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। सुबह होश में आने पर बच्ची के शोर मचाने पर राहगीरों ने सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
     
विज्ञापन

नाजुक बनी हुई है बच्ची की हालत

4 of 4
डेमो पिक
बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने अस्पताल पहुंच पीड़िता के परिजनों से पूछतांछ की है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिये है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली महोबा में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें