नाली का पानी बंद करने का विवाद इतना बढ़ा कि परिवार में ही खूनी संघर्ष हो गया। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है। यहां बड़े भाई ने अपने तीनों बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की पत्नी को फावड़ा, कुल्हाड़ी, सरिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
घटना के बाद बिलखता पति संदीप पासी।
कानपुर भीतरगांव (घाटमपुर) पुलिस चौकी साढ़ के गांव अरंजराय में रास्ते और नाली के विवाद में बड़े भाई और उसके तीन पुत्रों ने मिलकर अपने ही छोटे भाई की पत्नी की फावड़ा से हमलाकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घाटमपुर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
3 of 8
घायल बेटा अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर गांव निवासी मौजीलाल और संदीप पासवान सगे भाई हैं। छोटे भाई संदीप ने सगी बहनों प्रेमा (42) और चिनका (38) से शादी की हैं। दोनों पत्नियों के छह-छह बच्चे हैं, जिनके साथ संदीप रहता है। वहीं उसका बड़ा भाई मौजीलाल अपने परिवार के साथ बगल के मकान में रहता है।
4 of 8
घायल बेटी राधा।
उनके बीच रास्ते और पनाले का पानी निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे पर रविवार की सुबह मौजीलाल ने छोटे भाई के घर की नाली का पानी बंद कर दिया और रास्ते पर मिट्टी का ढेर जमा कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
बरामद रक्त रंजित फावड़ा।
संदीप की दूसरी पत्नी चिनका, पुत्र अमर सिंह और पहली पत्नी प्रेमा ने विरोध किया तो मौजीलाल, जेठानी राजनदेई, पुत्र कमल किशोर, छोटे और रिंकू लाठी-डंडे, सरिया, कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर निकल आए। सभी ने मिलकर अमर सिंह (22) को घेरकर उसके ऊपर फावड़े से वार कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
लोगों को समझाते-बुझाते सीओ।
मौके पर मौजूद चिनका देवी, उसकी पुत्री राधा (14) और प्रेमा बीच-बचाव करने लगीं। इसी दौरान उन्होंने चिनका देवी (38) पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में चिनका लहूलुहान होकर गिर गई। जबकि, उसकी बड़ी बहन प्रेमा, पुत्री राधा और पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। फावड़े के हमले से जख्मी चिनका देवी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
घटनास्थल और मौजूद पुलिस बल।
इधर, सूचना पाकर संदीप खेतों से घर लौटा और पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी घर में ताला बंद कर फरार हो चुके थे। हत्या की सूचना पाकर सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी और कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे आसपास की चौकियों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चिनका के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मौके से फावड़ा और कुल्हाड़ी बरामद कर लिए हैं। मौके से कई डंडे भी मिले हैं। कोतवाल देेवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि हत्या में मृतका के जेठ मौजीलाल, जेठानी राजनदेई, भतीजे कमल किशोर, छोटे और रिंकू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।