फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध प्रतिमा हटाने पर पथराव: ड्रोन से कराई जा रही निगरानी, कई पुलिसकर्मी हुए घायल, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Aug 2021 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
कन्नौज: बुद्ध प्रतिमा हटाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा हटाने की कोशिश के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस और नगर पालिका की टीम पर पथराव कर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। एसपी के आने के बाद उपद्रवियों को चिह्नित कर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे को उड़ाया गया।

वहीं रात के अंधेरे में उपद्रवी सौरिख तिराहे पर डटे रहे। गुरुवार को उपद्रव के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उपद्रवियों की तलाश के लिए उन्होंने ड्रोन कैमरे को उड़वाया। पुलिस लगातार उपद्रवियों को घर जाने का निर्देश देती रही।

इसके बाद भी यह सौरिख तिराहे पर जमे रहे। एसपी ने सौ शय्या अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल लिया। शाम को सौरिख रोड पर यातायात बहाल हो गया। वहीं अंधेरा होने के बाद भी उपद्रवी सौरिख रोड पर जमे रहे। काफी प्रयास के बाद भी यह नहीं हटे। एडीएम गजेंद्र कुमार व एएसपी डॉ. अरविंद कुमार सौरिख तिराहे पर पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे। सौरिख तिराहा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई है। पुलिस फोर्स बढ़ाई जा रही है।

एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि पुलिस यह प्रयास कर रही है कि जिन लोगों ने प्रतिमा लगाई, उन्हीं की ओर से पहल कर हटवा दिया जाए। इसके लिए पक्षों से बातचीत का प्रयास चल रहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
कन्नौज: कई पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव में ये हुए घायल
- छिबरामऊ कोतवाल विनोद मिश्र: पैर में चोट लगी। हेलमेट लगाए होने से सिर बच गया।
- तालग्राम थानेदार कृष्ण लाल पटेल: हाथ में चोट लगी।
- छिबरामऊ सिटी इंचार्ज विनय शर्मा: हाथ में चोट लगी।
- सिपाही सत्येंद्र व विजय: इन्हें हाथ व पैर में चोट लगी।
- पीएसी सिपाही मोहन वीर सिंह: पैर में चोट लगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
कन्नौज: बुद्ध प्रतिमा हटाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
सपाइयों ने चलाया फेसबुक लाइव
नगर के सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को हटाने के दौरान उपद्रव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया। सपाइयों ने लगभग एक घंटे से अधिक समय तक उपद्रवियों के बीच विवाद और पुलिस पर पथराव का लाइव प्रसारण लोगों को पेज पर दिखाया।

पुलिस ने भीड़ में करीब 12 लोगों को पकड़ा
उपद्रव को रोकने पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें कोतवाली और चौकी में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
 

4 of 6
कन्नौज: बुद्ध प्रतिमा हटाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजी शुरू होते ही पीछे की तरफ भागे पुलिस कर्मी
नगर पालिका टीम के गौतम बुद्ध की प्रतिमा हटाने की कोशिश के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। तीन तरफ से पथराव और पुलिस की कमी से पालिका के कर्मचारियों और पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा। कई पुलिस कर्मी पीछे की तरफ भागते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
कन्नौज: बुद्ध प्रतिमा हटाने पर हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ी पुलिस
बुद्ध की प्रतिमा हटने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने आसपास की छतों पर चढ़कर पत्थर जमा कर लिए। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को लग गई। मंडी चौकी इंचार्ज सुदेश सिंह सीढ़ी मंगाकर एक मार्केट की छत पर चढ़ गए। पुलिस के पहुंचते ही युवक यहां से भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस नीचे उतरकर आई। इन युवकों ने फिर से छत पर कब्जा कर लिया। वहीं से पुलिस को निशाना बनाकर पथराव किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्नौज: बुद्ध प्रतिमा हटाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा को नहीं हटा सके पालिका कर्मी
प्रतिमा को हटाने के लिए पालिका ने कुछ सफाई कर्मियों को पार्क के अंदर भेजा। सफाई कर्मी प्रतिमा को हटाने का प्रयास करने लगे। सफाई कर्मी प्रतिमा को नहीं हटा सके। इस दौरान युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें