पति-पत्नी दोनों रात को बस खाना खाकर लेटे ही थे। शायद नींद भी नहीं आई होगी कि हत्यारों ने दोनों बुजुर्गों को मौत की नींद सुला दिया। वारदात स्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारे बिल्कुल बेरहम थे। दंपति के शरीर को निर्दयता से काटकर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे खून से सनी कुल्हाड़ी पास में ही छोड़ गए। अब पुलिस के पास केवल ये कुल्हाड़ी ही हत्या की वजह पता लगाने का बड़ा सुराग बन सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
वारदात स्थल पर लगी ग्रामीणों और पुलिस की भीड़
यूपी के चित्रकूट में मंगलवार तड़के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां के निही गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 4
जमीन पर पड़ीं बुजुर्ग दंपति की लाशें
चित्रकूट-मानिकपुर के निही बराहपुरवा में छोटा कोल (60) अपनी पत्नी भोंदी कोल (55) के साथ खेत में ही डेरा बनाकर रहता था। सोमवार देर रात बदमाशों ने बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी।
मंगलवार सुबह दोनों की खून से लथपथ लाशें देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। आनन-फानन पुलिस को फोन करके बुलाया गया। एसपी और एएसपी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।