यूपी के औरैया जिले की सदर कोतवाली में साेमवार दाेपहर एक युवक बदहवास हालत में पहुंचा। पुलिस वालाें ने उसे चुपकरा राेने का कारण पूछा। वह बाेला साहब...मेरे बेटे काे मुझ से चुरा कर वाे ले गई। उसे ढूंढ कर मेरा बेटा मुझे लाकर दाे। इतना बाेल कर युवक पुलिस वालाें के सामने फफक के राेने लगा।