फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर सुनाे...मेरे घर में तभी घुसना जब अपने यहां से बाइक अाैर साेने की अंगूठी लेकर अाना

Mon, 05 Mar 2018 08:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी काे दहेज ना लाने पर घर से निकाल दिया। महिला घर के दरवाजे पर खड़ी राेती रही तभी पति ने उससे कहा इधर सुनाे...मेरे घर में तभी घुसना जब अपने यहां से बाइक अाैर साेने की अंगूठी लेकर अाना। 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी गीता देवी पुत्री रामाधार ने महिला थाने में बताया है कि उसकी शादी शहर के मोहल्ला बदनपुर निवासी अमित कुमार के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। दो साल तक सब ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की अंगूठी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
ससुरालीजनों की ओर से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी गीता देवी ने मायके पक्ष के लोगों को दी। 27 फरवरी को उक्त ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज लाने की बात कहकर घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें