कन्नौज के बहादुरपुर में बुधवार सुबह पिता ने बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आए चचेरे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा से कानपुर रेफर किया गया है। इस मामले में मृतक के पिता ने प्रेमिका के पिता, चाचा और भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमिका और उसकी मां को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मझिगवां गांव निवासी रॉबिन उर्फ शिवम (22) पुत्र उपेंद्र सिंह उन्नाव की एक लेदर कंपनी में इंजीनियर था। दिवाली का त्योहार मनाने मंगलवार को ही वह घर आया था।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
बुधवार सुबह करीब 9 बजे रॉबिन बहादुरपुर में संजय की किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसके साथ चचेरा भाई मयंक शेखर उर्फ मोनू पुत्र जयप्रकाश सिंह भी था। लौटते समय दुकान के करीब गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से रॉबिन को गोली मार दी।
4 of 6
डेमो पिक
मयंक भाई को बचाने दौड़ा तो उस पर भी फायर कर दिया। एक गोली मयंक के हाथ में जा धंसी। इसके बाद हमलावर खून से लथपथ पड़े रॉबिन के पास लौट कर आया और उसके सीने पर बंदूक रखकर फिर फायर कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
कुछ लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने लोगों पर भी बंदूक तान दी। इससे लोग पीछे हट गए और वह भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया।
मयंक को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते वहां से उसे कानपुर भेज दिया गया। सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ तिर्वा सुबोध जायसवाल, थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष टीपी वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हमलावर की बेटी से रॉबिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके के चलते उसने रॉबिन की हत्या की है।