औरैया अछल्दा रेलवे ट्रैक पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर एक युवती का क्षत विक्षत हालत में शव पड़ा पाया गया। रेलवे कीमैन की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। हालांकि लाश के पास ही झाडिय़ों में खून के धब्बे और एक बाइक के पहियों के निशान भी मौके से मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
अछल्दा स्टेशन से तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर डाउन होम सिग्नल खंभा के बीच एक युवती का शव पड़ा पाया गया। शव को रविवार को सुबह सबसे पहले कीमैन राजू खान ने रेल ट्रैक की चेकिंग के दौरान देखा जिसकी सूचना उसने अछल्दा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
लेकिन मामला रेल ट्रैक से जुड़ा होने के कारण फफूंद स्टेशन में जीआरपी को सूचना दी गई। जिस पर जीआरपी चौकी इंचार्ज सैययद मो. अहमद ने मौके पर जाकर लाश की जांच-पड़ताल की। घटना स्थल से युवती के सैडिंल बरामद किए गए हैं। देखने में युवती की उम्र २४ साल बताई जा रही है। उसने लहंगा पहना शुरू हुआ है।
4 of 5
डेमो पिक
गर्दन और आसपास का हिस्सा क्षत-विक्षत है। चौकी इंचार्ज ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
लाश के पास झाडिय़ों में खून के धब्बे और बाइक के पहियों के निशान मिले हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में रेलवे चौकी इंचार्ज सैययद मो. अहमद ने बताया कि पृथम दृष्टतया मामले ट्रेन से गिरकर मौत होने का लग रहा है।हालांकि खून के धब्बे और बाइक के निशान संदेह पैदा कर रहे हैं, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है।