फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की काे अगवा कर मार डाला, सीने पर थे गंभीर चाेटाें के निशान

Tue, 02 Jan 2018 06:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है।  यहां एक लड़की काे उसकी बहन के घर से अगवा क‌िया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बेटी के ना म‌िलने से बदहवास हालत में जब ढूढंते हुये अस्पताल पहुंचा ताे वहां उसकी शव म‌िला। लड़की के सीने पर चाेट के गहरे न‌िशान थे। प‌िता ने बेटी के प्रेमी पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का अाराेप लगाया है। 

 
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी पर प‌िता ने लगाया दुष्कर्म व हत्या का आरोप

2 of 5
डेमो पिक
किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव से एक युवती को अगवा कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिता ने बेटी के प्रेमी व उसकी पत्नी पर दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि इन्होंने उसकी बेटी को बुरी तरह पीटा। मर जाने पर जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन पंचनामा में पुलिस के न लिखने की वजह से स्लाइड नहीं बनी। इससे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। 

 
विज्ञापन

अपनी बहन निशा के यहां गई थी युवती

3 of 5
डेमो पिक
खागा कोतवाली क्षेत्र के कुकुरी गांव निवासी मंगल सिंह की बेटी सोनम देवी (18) किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव में अपनी बहन निशा पत्नी छविराम सिंह के घर 10 दिसंबर को आई थी। पिता ने बताया कुकुरी गांव का पड़ोसी गुलाब सिंह का विवाहित बेटा वीरेंद्र सरौली गांव में अपने रिश्तेदार नान बच्चा के घर पहुंचा और वहीं से 31 दिसंबर को सोनम देवी को अगवा कर ले गया। खोजबीन के दौरान सोमवार को बेटी की लाश जिला अस्पताल की मार्च्युरी में मिली।

 

ज‌िला अस्पताल में म‌िला युवती का शव

4 of 5
डेमो पिक
उसकी नाक से खून रिस रहा था। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। जिला अस्पताल का रजिस्टर देखने पर पता चला कि वीरेंद्र की पत्नी उर्मिला उसे अस्पताल में छोड़ गई थी। डाक्टरों के मुताबिक अस्पताल लाए जाने के कुछ समय बाद ही सोनम देवी ने दम तोड़ दिया था। पिता का आरोप है कि वीरेंद्र के उसकी बेटी के साथ संबंध थे। वह जहां भी बेटी को भेजता था, वीरेंद्र वहां पहुंच जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के सीने में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई

5 of 5
डेमो पिक
​उसी ने उसकी बेटी को अगवा किया, फिर दुष्कर्म के बाद मार डाला और शव को अस्पताल में छोड़कर पति-पत्नी भाग गए। सोनम की बहन निशा ने किशनपुर थाने में तहरीर दी। किशनपुर पुलिस ने खागा की घटना बताई तो खागा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सीने में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल एके राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें