फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के ट्रेनर गाैस माेहम्मद के बेटाें ने खाेल दी उसकी पाेल, बताई चाैंकाने वाली बात

Sun, 12 Mar 2017 10:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
आतंकी गौस मोहम्मद के बेटों ने कहा हम अपने पिता से हैं नाराज - फोटो : अमर उजाला
देश में ISIS खुरासान काे बढ़ावा देने के लिए अातंकियाें काे ट्रेनिंग दे रहे गाैस माेहम्मद की पाेल उसके अपने ही बेटाें ने खाेल दी। दाेनाें बेटाें ने उसकी शुरूअात से लेकर अाज तक की हर एक बात बयां की जाे बेहद चाैंकाने वाली है। 
विज्ञापन

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

2 of 11
गौस मोहम्मद के बेटों ने कहा हम अपने पिता से हैं नाराज
बाराबंकी में गिरफ्तार आतंकी गौस मोहम्मद खान उर्फ जीएम ने 15 सालों तक एयर फोर्स में नौकरी करने के बाद रिटायरमेन्ट ले लिया था। इसके बाद वह 1995 में जयपुर के एक मदरसा में टीचर बन गया और वहीं से दुबई चला गया। 1998 में वह दुबई से लौटा था। इसके बाद भी उसका दुबई आना जाना लगा रहता था।  
विज्ञापन

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

3 of 11
गौस मोहम्मद के बेटों ने कहा हम अपने पिता से हैं नाराज
वह कानपुर अपने घर में एक महीने के वल छह दिन के लिए ही आता था। ऐसा माना जा रहा है कि जीएम ही आतंकी गतिविधियों का मास्टर माइंड है। सेकेंड मैन के तौर पर आतिफ काम कर रहा था। कानपुर के जाजमऊ इलाके में जीएम खान का घर लखनऊ में मारा गए आतंकी सैफुल्ला के घर से महज तीन सौ मीटर की दुरी पर है।

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

4 of 11
गौस मोहम्मद के बेटों ने कहा हम अपने पिता से हैं नाराज
​जीएम खान दो साल से घर से बाहर कहा रहता था वो कहां रहता था इसके बारे में उसके लड़कों को भी नहीं पता था। जीएम खान कभी कभी घर आता था इसी बात को लेकर जीएम खान से उसके लड़कों का विवाद बना रहता था। आज लड़के खुद अपने पिता की गतिविधियों से नाराज़ है लड़कों का कहना है कि जो देश का नही उससे मेरा कोई सम्बन्ध नही। जीएम खान की गति विधियां लखनऊ मुड़भेड़ के बाद एटीएस ने खोली है ।
विज्ञापन

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

5 of 11
गौस मोहम्मद के बेटों ने कहा हम अपने पिता से हैं नाराज
जीएम खान के लड़के अब्दुल कादिर का कहना है कि एक बार उसने आतिफ को अपने पिता जीएम खान के पास आते देखा था, आतिफ कानपुर के जाजमऊ इलाके के केडीए कालोनी में जीएम खान के मकान से एक किलोमीटर की दुरी पर रहता है। पिपरिया में ही पकड़ा गया दानिश अख्तर और कानपुर के जाजमऊ इलाके के तिवारीपुर तड़बगिया से पकड़े गए फैसल और इमरान के घर से गौस मोहम्मद खान दो किलो मीटर की दुरी पर रहते हैं।
विज्ञापन

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

6 of 11
डेमो पिक
यह भी पता चला है कि आतिफ का लखनऊ में मारा गया आतंकी सैफुल्ला के पास उसका बहुत ज्यादा आना जाना था । वह अक्सर एक डिस्कवर मोटर साइकिल से आता था और सैफुल्ला के साथ घण्टों बैठता था। जीएम खान एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद उसके किसी भी कार्य या गतिविधियों के बारे में किसी को भी कुछ पता नही है।
विज्ञापन

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

7 of 11
फैजुल्ला
जीएम खान के लड़को ने इतना ज़रूर बताया कि अक्सर वह लखनऊ में रहते थे लेकिन कहां रहते थे क्या करते थे इसके बारे में उन्होंने कभी नही बताया जब उनसे काम काज के लिए कहा जाता था तो झगड़ा करते थे  और कई कई दिन घर नही आते थे । ऐसा बताया जारहा है कि जीएम खान ही इस आतंकी गतिविधियों का मास्टर माइंड है।

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

8 of 11
डेमो पिक
गौस मोहम्मद खान (जीएम) का जुड़ाव विदेशी संगठनों से भी हो सकता है। इसके पास पासपोर्ट भी है और यह सऊदी अरब भी जा चुका है।

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

9 of 11
डेमो पिक
एटीएस अब इसको गिरफ्तार करने के बाद जांच और पूछताछ कर रही है। जीएम खान के पड़ोसियों से भी कोई विशेष अच्छे संबंध नही थे सिर्फ पड़ोसी होने के नाते सिर्फ सलाम दुआ ही करता था। 

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

10 of 11
डेमो पिक
जीएम खान के बेटे ने बताया कि दो दिन पहले पूरा परिवार रायबरेली में रहने वाले नाना के यहां गया था। गाड़ी में साथ में गौस मोहम्मद भी था। गौस मोहम्मद उर्फ जीएम रायबरेली से 14 किलोमीटर पहले कार से उतर गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं था। घर से भी उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। 
विज्ञापन

जानें, गौस मोहम्मद कैसे बना ‘आतंकियों का मास्टरमाइंड’, ये है उसके बेटों का बयान

11 of 11
गौस मोहम्मद के बेटों ने कहा हम अपने पिता से हैं नाराज
जीएम खाने के दोनों बेटे लखनऊ में जूतों की दुकान लगाते हैं। सफीउल्ला के एनकाउन्टर वाले दिन गौस मोहम्मद बेटों के साथ ही था और कानपुर आया था। उसी रात ये लोग रायबरेली के लिए निकले थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें