शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्री कृष्णा गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक व्यक्ति गेस्ट हाउस का कर्मचारी, दो व्यक्ति मौके पर इंतजार करते ग्राहक व चार व्यक्ति और चार महिलाएं आपत्तिजनक स्थित में पाए गए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस का मालिक और मैनेजर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कुछ होटलों व गेस्ट हाउसों में वेश्यावृति कराने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास देव नगर स्थित श्री कृष्णा गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। थाना प्रभारी ने पुसिल टीम व महिला थाना पुलिस को साथ लेकर दबिश दी।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गेस्ट हाउस के चार अलग-अलग कमरों से नंगला रोड पलवल निवासी भरत, पृथला निवासी चमन, आदर्श कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र व बांस मोहल्ला पलवल निवासी रामकुमार को चार महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
गांव घोड़ी निवासी ज्ञानचंद व गांव गुलाबद निवासी सुंदर गेस्ट पर बतौर ग्राहक इंतजार करते पाए गए। पुलिस ने गेस्ट हाउस में कार्यरत गांव रुंधी निवासी दीपचंद को भी गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस का मैनेजर पुनीया व मालिक महेंद्र मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।