यूपी में कानपुर शहर के बिठूर क्षेत्र में एक वर्ष पहले हुए गैंगरेप मामले की पीड़िता ने पुलिसवालों को ही धमकी दे डाली। पीड़िता की धमकी सुन पुलिसवालों के होश उड़ गए और पुलिस ने पीड़िता का घर घेर लिया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
बिठूर में एक वर्ष पूर्व गैंगरेप के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने आत्मदाह की धमकी दे दी। इससे घबराई पुलिस ने सोमवार सुबह पीड़िता का घर घेर लिया। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने किसी तरह कार्रवाई का भरोसा दिलाकर पीड़िता को मनाया। देर शाम तक घर के बाहर पुलिस डटी रही।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
पुलिस के मुताबिक विजय नगर गल्लामंडी में रहने वाली युवती कानपुर देहात में निजी पॉलीटेक्निक संस्थान में पढ़ाती हैं। युवती का भाई हरिद्वार के कालेज में शिक्षक है। उसके खिलाफ निरंजन लक्सर की नाबालिग लड़की ने 14 जुलाई 2016 रेप समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। छूट के आने के बाद 21 नवंबर 2016 को आरोपी की ओर से नाबालिग लड़की, पिता और मां के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कई धाराओं में काकादेव थाने में रिपोर्ट लिखाई गई।
4 of 5
डेमाे पिक
नौ जनवरी 2017 को काकादेव थाने में आरोपी ने कोर्ट के आदेश पर एक और रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी के भाई ने 18 अक्तूबर 2016 को नाबालिग लड़की के परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 26 मई 2017 को आरोपी की शिक्षिका बहन ने नाबालिग लड़की के फुफेरे भाई, सगी बहन व दो अज्ञात के खिलाफ बिठूर थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। 10 अप्रैल 2018 को एसएसपी ने मामले की पुन: विवेचना के आदेश दिए। आरोपी के भाई ने 9 अक्टूबर 2017 को एक बार फिर नवाबगंज थाने में कोर्ट के आदेश पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। सुबूत न मिलने पर इस मामले में भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
इधर, पॉलीटेक्निक शिक्षिका ने गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को एसएसपी दफ्तर या घर में आत्मदाह की धमकी दे डाली। इससे पुलिस हरकत में आ गई। सुबह ही काकादेव और बिठूर थाना पुलिस, एसपी और सीओ स्वरूप नगर पुलिस शिक्षिका के घर पहुंच गई। एसपी ने शिक्षिका को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष विवेचना होगी। किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा, लेकिन पुलिस दबाव में किसी को गलत तरीके से जेल नहीं भेजेगी।