दिन गुरुवार समय दाेपहर दाे बजे। कानपुर कचहरी में चहल-पहल के बीच अचानक से बचाअाे बचाअाे की अावाज हर किसी के कान में गूंजने लगी। वहां माैजदू सभी लाेग ठिठक गए। मुढकर देखा ताे एक युवक दूसरे युवक काे पकड़े हुए था। लाेग उनकी अाेर बड़े ताे उनमे से एक युवक चिल्लाकर बाेला रूक जाअाे। मैं पुलिस हूं अाैर ये अादमी बहुत बड़ा बदमाश है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर कचहरी से फरार हुअा अपराधी रेहान
इसी दौरान वहां माैजूद एक महिला ने फोन मिलाया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी कि वकील साहब बचा लाे पुलिस गुड्डू को कचहरी से पकड़ ले जा रही है। अपने को पुलिस का बताने वाले युवक ने पकड़े गए बदमाश का मुंह दबाना शुरु कर दिया। दूसरे हाथ से उसकी कमर की बेल्ट पकड़ ली।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
वह उसे धकियाते हुए सड़क पर खड़ी पुलिस जीप की अाेर ला ही रहा था कि तभी बदमाश के दाेनाे हाथ खाली हुए अाैर उसने बगल से जा रही एक महिला की गोद से एक दो साल के मासूम बच्चे काे घसीट लिया। वह उसका गला दबाने की धमकी देना लगा। इस पर लोगों की भीड़ लग गई।
4 of 6
डेमो पिक
बच्चे को मुश्किल में देख थोड़ी दूर खड़ा हुअा दूसरा जवान हरकत में अाया अाैर उसने दौड़ा बच्चे को बदमाश से छीन लिया। इसके बाद दोनों पुलिस वाले अपराधी को लेकर सड़क तक पहुंच गए। तभी वहां आठ-दस वकीलाें का झुंड अा पहुंचा। वकीलाें ने दाेनाे पुलिस वालाें के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
यह देख वहां खड़े एक दारोगा ने बताया कि यह दोनों पुलिस के जवान हैं। इतने में मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया अपराधी दाेनाे पुलिस वालाें काे धक्का दे फरार हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स कचहरी पहुंच गई। इतने हंगामे के बाद लोगों को पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति छोटे मियां का हाता निवासी गुड्डू उर्फ रेहान था।
उस पर 2009 में बजरिया पुलिस पर फायरिंग का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर और भी कई जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर फायरिंग के मामले में गुड्डू उर्फ रेहान जमानत पर चल रहा है। गुरुवार को इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट 52 में तारीख लगी थी। कोर्ट से तारीख लेकर वह घर वापस जा रहा था। तभी क्राइम ब्रांच के जवान ने उसे दबोचा था।