फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंचकर ससुर बाेला, इंस्पेक्टर साहब...मैं अभी-अभी अपनी बहू की हत्या कर के अा रहा हूं

Thu, 29 Mar 2018 04:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
दिन मंगलवार समय सुबह के सात बजे। कन्नाैज जिले के तालग्राम थाने में एक 70 साल का वृद्घ व्यक्ति पहुंचता है। वह गेट पर खड़े दरबान से इंस्पेक्टर से मिलने की इजाजत मांगता है। दरबान अपने साहब से पूछकर वृद्घ काे अंदर जाने के लिए कहता है। अंदर जब इंस्पेक्टर उससे पूछता है क्या बात है ताे वह कहता है..इंस्पेक्टर साहब...मैं अभी-अभी अपनी बहू की हत्या कर के अा रहा हूं।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक प्रबंधक ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

2 of 6
छाेटे पुत्र के साथ मृतका उपासना
तालग्राम के गिर्री कुआं गांव के मूल निवासी अनुराग दुबे गुड़गांव में भूमि विकास बैंक  में प्रबंधक हैं। 2003 में इनकी नौकरी लगी और इसी साल तिर्वा के दुर्गा नगर निवासी स्व. रामचंद्र द्विवेदी की पुत्री उपासना (36) के साथ विवाह हुआ। करीब 10 साल पहले अनुराग ने कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में मकान लिया और पत्नी व बच्चों के साथ वहीं रहने लगा। अनुराग के दो पुत्र वैभव (13) व नमन (11) हैं।

 
विज्ञापन

हत्या में प्रबंधक का भाई होमगार्ड कंपनी कमांडर, पिता व मां भी शामिल

3 of 6
जांच करती पुलिस
गिर्री कुआं गांव में अनुराग के पिता रविशंकर दुबे, मां मिथलेश, छोटा भाई व तालग्राम में तैनात होमगार्ड कंपनी कमांडर गौरव दुबे, गौरव की पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। अनुराग मंगलवार शाम पत्नी उपासना व दोनों बच्चों को लेकर गिर्री कुआं गांव पहुंचा। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उपासना दोनों बच्चों के साथ मोबाइल पर धार्मिक वीडियो देख रही थी। इसी दौरान अनुराग, पिता रविशंकर व भाई गौरव के साथ कमरे में पहुंचा और उपासना के साथ गाली गलौज करने लगा।

 

पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति  

4 of 6
जांच करती फाॅरेंसिक टीम
अनुराग की मां मिथलेश दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उपासना को लोहे की राड से जमकर पीटा। उपासना ने घर में इधर-उधर भागकर व शोर मचाकर खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों पर इतना गुस्सा सवार था कि उन्होंने कमरे में लाकर उपासना को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अनुराग दोनों बच्चों को लेकर छिबरामऊ में रहने वाली बहन के घर चला गया।

 
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की खून से सनी लोहे की राड

5 of 6
बेटे के साथ उपासना
वहां बच्चों को छोड़कर पैसे लिए और कहीं चला गया। इसके बाद सुबह करीब सात बजे रविशंकर तालग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी बहू की हत्या कर आ रहे हैं। यह सुन पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में थानाध्यक्ष तारिक खान, तालग्राम चौकी प्रभारी राकेश कुमार सहित मौके पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति, सास- ससुर व देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

6 of 6
उपासना की माैत पर गमगीन परिजन अाैर बच्चे
रविशंकर के बताए गए कमरे की कुंडी खोलकर अंदर देखा तो उपासना का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति,सास- ससुर व देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सास व ससुर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पति व देवर अभी फरार हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें