कोरोना काल में अपनों से बिछड़ने के गम में डूबे लोगों से उगाही थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को लालबंगला बाजार में दुकानदार विक्की ने अंत्येष्टि के सामान के एवज में 7600 रुपये वसूल लिए। जबकि, बाजार में इसकी निर्धारित कीमत महज 11 सौ रुपये है। इसका पता चलते ही औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के करीबी भारत गुजराल सहित अन्य लोग बाजार पहुंचे।
वसूली का विरोध कर दुकानदार को फटकार लगाई और 6500 रुपये वापस कराए। भारत गुजराल ने बताया कि पुलिस ने भी दुकानदार का चालान किया है। बाजार के सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे तय कीमत पर ही अंतिम संस्कार का सामान बेचें।
विज्ञापन
2 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : amar ujala
उधर, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ करीब बीस दिन बाद मंगलवार को अंतिम संस्कारों की संख्या घटकर 305 पर आ गई। वहीं प्रमुख मुस्लिम कब्रिस्तानों में 26 जनाजों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह संख्या भी रोज के मुकाबले कम रही।
भैरव घाट शमशान घाट में रात करीब साढ़े 11 बजे नौबस्ता निवासी एक मरीज का शव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि उनकी नोएडा के एक अस्पताल में मृत्यु हुई। शव वहां से लाकर रातभर घर में नहीं रखना चाहते थे। इसलिए रात में ही अंतिम संस्कार करा रहे हैं। इसके लिए लकड़ियों आदि की व्यवस्था पहले से कराई गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत शवदाह गृहों में पहुंचे 71 शव
नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में रात नौ बजे तक कोरोना संक्रमित मरीजों सहित 63 शव पहुंचे। इनमें से 16 शवों का इलेक्ट्रॉनिक भट्ठियों में अंतिम संस्कार किया गया। इसी परिसर में दिनभर में 46 शवों की अंत्येष्टि लकड़ियों से की गई। रात नौ बजे तक यहां चिताएं जलती रहीं। भगवतदास घाट शमशान घाट में 20 शव पहुंचे। इनमें से आठ का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में और 12 का लकड़ियों से किया गया।
4 of 5
रात को भी जली चिताएं
- फोटो : amar ujala
घाट का नाम शवों की संख्या
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह 63
भैरव घाट श्मशान घाट 32
भगवतदास विद्युत शवदाह गृह 8
भगवतदास श्मशान घाट 12
स्वर्ग आश्रम 35
सिद्धनाथ घाट 30
बिठूर 67
ड्योढ़ी घाट 35
नजफगढ़ घाट 15
सफीपुर, नागापुर, ढोमनपुर घाट, अन्य 8