भैरव घाट शमशान घाट में रात 9 बजे तक एंबुलेंस से पहुंचे 10 शवों को कंधा देने के लिए चार-चार लोग भी नहीं थे। यह देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू भर आए।
विज्ञापन
1 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मुक्तिधामों पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार का आंकड़ा पांच सौ के नीचे 478 पर रहा। इससे पहले लगातार पांच दिन घाटों पर पांच सौ से छह सौ शवों की अंत्येष्टि हो रही थी। वहीं, प्रमुख मुस्लिम कब्रिस्तानों में भी अन्य दिनों के मुकाबले कम 36 जनाजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन
2 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
भैरव घाट श्मशान घाट में रात 9 बजे तक एंबुलेंस से पहुंचे 10 शवों को कंधा देने के लिए चार-चार लोग भी नहीं थे। यह देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग भी किया। दोनों विद्युत शवदाह गृहों में 101 शव पहुंचे। इनमें कोरोना संक्रमितों के भी शव शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : amar ujala
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में रात 9 बजे तक 83 शव पहुंचे। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 12 शवों का इलेक्ट्रॉनिक भट्ठियों में अंतिम संस्कार किया गया। इसी परिसर में दिनभर में 50 शवों की अंत्येष्टि हुई। अन्य शवों का अंतिम संस्कार रात तक चलता रहा।
4 of 5
रात को भी जली चिताएं
- फोटो : amar ujala
कहां कितने शवों की अंत्येष्टि
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह 83
भैरव घाट श्मशान घाट 80
भगवतदास विद्युत शवदाह गृह 18
भगवतदास श्मशान घाट 28
स्वर्ग आश्रम 60
सिद्धनाथ घाट 43
बिठूर 79
ड्योढ़ी घाट 55
नजफगढ़ घाट 20
सफीपुर, नागापुर, ढोमनपुर घाट, अन्य 12