कानपुर के बाबूपुरवा स्थित रेलवे मेमो शेड के पास दोस्तों ने कक्षा नौ के छात्र की पीटकर हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए लोगों ने अधजला शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
2 of 6
रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश
- फोटो : amar ujala
इस बीच गुमशुदगी का वायरल मैसेज देख पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलवाकर शिनाख्त कराई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले दो दोस्तों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुंशीपुरवा निवासी चप्पल कारीगर मो. जावेद ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
बड़ा बेटा अरहम व छोटा बेटा मोज्जम (14) था। मोज्जम ने इसी साल कक्षा नौ की परीक्षा दी थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे रोजा इफ्तार के बाद मोज्जम दोस्तों के पास जाने की बात बोलकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। रात करीब डेढ़ बजे बड़े भाई ने मोज्जम की फोटो के साथ उसकी गुमशुदगी का एक मैसेज वायरल कर दिया।
4 of 6
जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम
- फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक के पास उसका अधजला शव मिला। पिता जावेद ने पुलिस को बताया कि मोज्जम को रात के वक्त एक स्कूटी में बीच में बैठे देखा गया था। स्कूटी मुंशीपुरवा निवासी तौहीद अजीज चला रहा था और सबसे पीछे यहीं का निवासी आसिफ इदरीसी बैठा था। तीनों सुजातगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
बेटे के मौत की खबर सुन बदहवास मां
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने पिता की तहरीर पर उक्त दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक एसीपी बाबूपुरवा विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने हत्या की बात तो कबूल कर ली है, कभी पैसों के लेनदेन को लेकर तो कभी पुराने विवाद की रंजिश को हत्या का कारण बता रहे हैं।
एक सप्ताह पहले हुआ था किसी से विवाद
मोज्जम का एक सप्ताह पहले किसी से विवाद हुआ था। परिजनों ने बताया कि तब वह घर से कुर्ता पैजामा और कमर पर बेल्ट बांध कर निकला तो लोगों ने उसे पैजामे में बेल्ट लगाने को लेकर टोका था। जब मोज्जम ने बताया कि उसका किसी से विवाद हो गया है, इसलिए वह तैयारी के साथ जा रहा है।