फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हालात: कानपुर हैलट में ऑक्सीजन की किल्लत, दर-दर भटक रहे मरीज, इलाज न मिलने से हो रहीं मौतें

Fri, 23 Apr 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
कानपुर हैलट इमरजेंसी तक में गुरुवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों की किल्लत हो गई। इमरजेंसी में मरीज भर्ती तो किए जा रहे हैं, पर तीमारदारों से कहा जा रहा है कि इलाज कराना है तो ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर से खरीदकर लाओ, जबकि इमरजेंसी के सेंट्रल आक्सीजन प्लांट में 85 बड़े सिलिंडर आए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
इमरजेंसी के ही दूसरे प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन भरी गई पर ढुलमुल व्यवस्था के चलते मरीजों को लो प्रेशर ऑक्सीजन दी गई, जिससे उनकी जान पर बन आई। 24 घंटे में 35 से अधिक मरीजों की मौत हो गई। हर्ष नगर निवासी अजीत तिवारी की पत्नी लक्ष्मी तिवारी को निमोनिया हो गया। नर्सिंगहोम में भर्ती न करने पर परिजन दोपहर 12 बजे उन्हें हैलट इमरजेंसी लाए। इमरजेंसी में काफी देर बाद स्ट्रेचर मिला तो परिजन उन्हें अंदर ले गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
वहां जूनियर डॉक्टर ने मरीज देखने से पहले ही लक्ष्मी के देवर रविशंकर दीक्षित से कह दिया कि इलाज कराना है तो आक्सीजन सिलिंडर बाहर से खरीदकर लाओ, वरना कहीं और ले जाओ। सिलिंडर की व्यवस्था करने का आश्वासन देने पर भर्ती कर लिया, पर जल्द से जल्द ऑक्सीजन सिलिंडर का बंदोबस्त करने के लिए कहा।

 

4 of 5
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बेटे मसवानपुर निवासी अली हसन (55) को बुधवार रात में सांस लेने में तकलीफ होेने पर हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। गुरुवार को डॉक्टर ने अली हसन के बेटे शहनवाज आलम से पिता के लिए बाजार से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर लाने के लिए कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से मचा कोहराम - फोटो : amar ujala
इमरजेंसी में लगे सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम से बेड में लगी नली से ऑक्सीजन देने की गुहार लगाई। उससे नली भी लगाई गई, पर प्रेशर कम होेने के कारण उन्हें समुचित ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। ऑक्सीजन तेज गति से मिले इसके लिए हैलट में ही दलाल से 12000 प्रति दिन  किराये पर बाईपेप मशीन ली, जो खराब निकली। पैसे भी न लौटाने पर ईएमओ और पीआरओ से शिकायत की, पर दोनों ने टरका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें