चित्रकूट में कार में मिले अधजले शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। कर्ज से बचने और बीमा की रकम का लाभ लेने के लिए युवक ने अपने दोस्त को कार में जिंदा जला दिया। पत्नी के साथ मिलकर खुद की मौत का नाटक रचा। यू-ट्यूब से कर्ज से मुक्त होने का तरीका सीखा। पढ़ें पूरी कहानी
चित्रकूट में बीमा के दो करोड़ हड़पने और ब्यूटी पार्लर का 45 लाख का लोन न चुकाने के लिए दोस्त को कार में जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद की मौत का नाटक रचा। इसमें उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। पत्नी ने कार में मिले अधजले शव की पहचान पति के रूप में की थी। साथ ही अंतिम संस्कार भी करा दिया। हालांकि सोमवार को साजिश रचने वाला आरोपी युवक रैपुरा के आनंदपुर गांव में जिंदा मिला। पुलिस भी युवक को देखकर हैरान रह गई।
राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान के पास जली कार में मिले शव के मामले में मंगलवार को नया खुलासा हुआ। दरअसल जिस सुनील पटेल के मरने की बात कही जा रही थी वह जिंदा मिला।
विज्ञापन
2 of 14
सुनील की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
यू-टयूब से तरीका सीखकर सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार करवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुनील अपने रिश्तेदार के यहां जिंदा मिला।
विज्ञापन
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खरीद कर लाया था गैस सिलिंडर, घर में पहले से लाया था कपूर
चित्रकूट में हत्या के आरोपी सुनील और उसकी पत्नी की योजना में कार में गैस सीलिंडर रखना भी शामिल था। जिसे बाजार से एक दिन पहले खरीद गया था। कपूर भी काफी मात्रा में खरीदा था। घर से चलते समय उसने यह सब सामान कार में रखा था।
4 of 14
आरोपी सुनील सिंह पटेल और जली कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी हेमा ने सिलिंडर ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली अपनी सहेली का बताया था। गाड़ी में उसने बॉडी स्प्रे और खराब टायर भी रखे थे। ताकि आग लगे तो किसी भी हालत में जल्दी से ही विनय का काम तमाम हो जाए। रास्ते में कार के अंदर ही विनय को शराब पिलाई। जिससे वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन
5 of 14
आरोपी सुनील सिंह पटेल और पत्नी हेमा सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस साल पहले हुई थी हेमा और सुनील की शादी
चित्रकूट के राजापुर के कंधवनिया गांव की हेमा सिंह की शादी लगभग 10 साल पहले रीवा के जवा कनपुरा गांव निवासी सुनील पटेल से परिजनों ने इसी आधार पर तय की थी कि उसके पास 15 बीघे खेतीहर भूमि है। खुद एमबीए पास है और जल्द ही किसी बड़ी कंपनी में नौकरी भी करने लगेगा।
विज्ञापन
6 of 14
जली कार और आरोपी सुनील सिंह पटेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील ने कराया पत्नी को ब्यूटी पार्लर का कोर्स
हेमा भी गांव के ठीक-ठाक परिवार की बेटी है। बड़े परिवार से ताल्लुक होने पर इनके शौक भी मंहगे थे। सुनील ने नौकरी ज्वाइन नहीं की और उसके शराब समेत अन्य शौक बढ़ते गए। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी तो पत्नी को ब्यूटी पार्लर का कोर्स करा दिया फिर पार्लर खुलवाया।
विज्ञापन
7 of 14
इसी कार में जलाकर की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी मारने लगी थी ताने
इसके लिए सुनील ने अपने नाम से जनवरी 2024 में बैंक से 45 लाख रुपये लोन ले लिया। महंगे शौक के चलते तीन किस्त के बाद किस्त जमा करने में परेशानी होने लगी। तब पत्नी उसे आए दिन ताने मारने लगी कि किसी काम के तुम नहीं हो सारा काम लोन पर ही चल रहा है।
8 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तानों से तंग आकर उसने लोन में हार्वेस्टर ले लिया। इसके लिए अक्तूबर 2024 में अपना दो करोड़ का बीमा कराया। हार्वेस्टर की भी दूसरी किस्त वह नहीं दे पाया। इधर पत्नी लगातार उसे ताने मारती कि कमाते कुछ नहीं हो ऊपर से घर का पैसा भी खर्च कर डाला।
9 of 14
इसी कार में जलाकर की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील ने स्वीकार किया कि इस समस्या से निजात पाने के लिए उसने उपाय ढूंढने शुरू किए। यू-टयूब में इसके लिए कई दिन तक खोजबीन कर आईडिया लिया। सोचा था कि खुद को मरा दिखाकर सारे संकट से मुक्ति मिलेगी और फिर पत्नी को कर्ज नहीं भरना पड़ेगा। बीमे की रकम से पूरा जीवन आराम से कटेगा।
10 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिल्म क्रुप की कहानी से पुलिस की आगे बढ़ी जांच
पूरी घटना में पुलिस कई बार चकमा खाती रही। शातिर की चालाकी के आगे पुलिस पस्त हो रही थी। इसी बीच सीओ फहाद अली ने एसपी अरुण सिंह को बताया कि दक्षिण भारत की एक फिल्म क्रुप की कहानी इस घटना से काफी मिलती है। फिल्म देखकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी। पुलिस ने सुनील के सभी परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। मोबाइल नंबर की जांच शुरू की। रैपुरा के आनंदपुर में रहने वाले साढ़ू से भी जानकारी ली थी। इससे परिजनों व रिश्तेदारों के कई बार बयान बदले तो पुलिस का शक बढ़ा।
11 of 14
आरोपी सुनील सिंह पटेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुआ ने देखा था विनय के साथ जाते, पुलिस पूछताछ से बढ़ा भय
हत्या के आरोपी सुनील पटेल ने बताया कि योजना बन गई, फिर जब विनय चौहान मिला तो उसे लेकर घर भी आया। जमकर शराब पिलाई और खाना खिलाया था। पत्नी ने पूछा तो कहा था कि यही वह शख्स है जो हमें हर संकट से उबार देगा। इसके बाद उसे लेकर कार से रवाना हुआ। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली बुआ ने देख लिया था।
12 of 14
आरोपी पत्नी हेमा सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील के जाने के बाद बुआ ने हेमा से पूछा था कि कौन आया था और सुनील किसे लेकर साथ गया है। हेमा ने उसे कुछ नहीं बताया था। यही बात बुआ ने पुलिस से पूछताछ में बताई तो पुलिस ने रीवा से लेकर राजापुर तक के रास्ते और टोल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे राज खुलना शुरू हो गया था।
13 of 14
आरोपी सुनील सिंह पटेल और जली कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
यू-टयूब से तरीका सीखकर आरोपी सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया।
सुनील की 29/30 जून की रात को सिकरी गांव के पास कार में विस्फोट होने के बाद मरने की बात सामने आई थी। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार करवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुनील रीवा में अपने रिश्तेदार के यहां जिंदा मिल गया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।