फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्ज से बचने और बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए दोस्त का कत्ल, कार में जिंदा फूंका; पत्नी ने भी दिया साथ

Wed, 09 Jul 2025 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए दोस्त को कार में फूंक दिया। पत्नी के साथ मिलकर खुद की मौत का नाटक रचा। आरोपियों ने यूट्यूब से यह तरीका सीखा था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
1 of 12
चित्रकूट में सनसनीखेज हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
45 लाख का कर्ज न चुका पाने और बीमा के दो करोड़ हड़पने के लिए युवक ने दोस्त को कार में जिंदा फूंक दिया था। उसने बीमा की रकम हड़पने का तरीका यूट्यूब से सीखा था। इसके बाद युवक ने खुद के मरने की गलत खबर फैला दी। इस साजिश में शामिल पत्नी ने भी कार में मिले अधजले शव का अंतिम संस्कार करा दिया। सोमवार को यही युवक रीवां के आनंदपुर गांव में अपने साढ़ू के घर पर जिंदा मिला तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान के पास 29/30 जून की रात जली कार में शव मिला था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एसओजी व राजापुर थाना पुलिस टीम ने रैपुरा के आनंदपुर गांव में एक घर में छापा मारा। 
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां मप्र के रीवा जिले के थाना जवा कनपुरा निवासी सुनील सिंह पटेल पत्नी हेमा सिंह के साथ जीवित मिला। सुनील को जिंदा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। 

 
विज्ञापन

3 of 12
आरोपी सुनील सिंह पटेल और पत्नी हेमा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूट्यूब से सीखा था कर्ज न चुकाने और बीमा की रकम हड़पने का तरीका
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के लिए 45 लाख का कर्ज लिया था। फिर लोन लेकर हार्वेस्टर खरीदा। इसे चुकाने के लिए खुद का दो करोड़ का बीमा कराया था। 

4 of 12
जली कार और आरोपी सुनील सिंह पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्यूटी पार्लर की तीन और हार्वेस्टर की एक किस्त दे चुके थे। बाकी किस्तें चुकाने के लाले पड़ रहे थे तब पति-पत्नी ने इस तरह की साजिश रची। यूट्यूब में ऐसे मामलों की खोजबीन की जिसमें कर्ज न चुकाने के तरीके बताए गए।

 
विज्ञापन

5 of 12
आरोपी सुनील सिंह पटेल और जली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
यू-टयूब से तरीका सीखकर आरोपी सुनील पटेल ने एक युवक को अपना दोस्त बनाया, फिर कार से अपने साथ लाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसे कार समेत जिंदा फूंककर भाग गया। 

 
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी सुनील सिंह पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील की 29/30 जून की रात को सिकरी गांव के पास कार में विस्फोट होने के बाद मरने की बात सामने आई थी। पत्नी हेमा सिंह ने पति की मौत होने की बात कहकर अंतिम संस्कार करवा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुनील रीवा में अपने रिश्तेदार के यहां जिंदा मिल गया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन

7 of 12
आरोपी पत्नी हेमा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी कद-काठी का खोजा युवक, शराब पिलाई और मार डाला
एसपी ने बताया कि योजना के अनुसार सुनील ने अपनी कद-काठी के अंजान युवक को खोजना शुरू किया। 28 जून को एक शराब पीने वाले स्थान पर जवा थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव निवासी नशे का लती विनय चौहान मिला। 

8 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील ने उससे दोस्ती गांठ ली और फिर खूब शराब पिलाकर खाना खिलाया। 29 जून की शाम को उसे फिर बुलाकर शराब पार्टी की। इसके बाद उसे लेकर कार से निकला। पहले शंकरगढ़ के रास्ते में उसे मारने का प्लान बनाया लेकिन बारिश होने से योजना बदली। 

 

9 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चूंकि सुनील की पत्नी हेमा राजापुर के कंधवनिया गांव की है। ऐसे में उसे सारे रास्ते की जानकारी थी। इसी में उसने सिकरी गांव के सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार खड़ी कर पहले दोनों ने शराब पी। ज्यादा नशा होने पर विनय को सुनील कार की अगली सीट पर ले जाकर बैठा दिया। 

 

10 of 12
इसी कार में जलाकर की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिलिंडर की पिन दबाई और कपूर डालकर लगा दी आग
इसी बीच कार में रखे गैस सिलिंडर की पिन दबा दी। चारों शीशे व दरवाजे बंद कर नीचे उतर आया। विनय की सीट की ओर का शीशा का कुछ हिस्सा खोल दिया। कार के अंदर व विनय के शरीर पर ढेर सारा कपूर डाल दिया। फिर बाहर से एक कपूर जलाकर शीशे के रास्ते से अंदर डाल दिया। इससे पूरी कार में आग लग गई और विस्फोट हो गया। इसके बाद अंधेरा का लाभ उठाकर वह बस से प्रयागराज पहुंच गया।

 

11 of 12
इसी कार में जलाकर की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए रची साजिश
पुलिस ने बताया कि यह सब पति-पत्नी ने कर्ज से बचने व बीमा का लाभ लेने के लिए किया था। जिस विनय के मरने की बात सामने आई है उसके भाई विकास को बुलाकर शिनाख्त के लिए उसका डीएनए सैंपल लिया गया है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
आरोपी सुनील सिंह पटेल और जली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिपोर्ट से मृतक की सही शिनाख्त हो सकेगी। एसओजी व थाना पुलिस ने चित्रकूट से लेकर रींवा तक के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज व दंपती के मोबाइल नंबर के सर्विलांस से जानकारी कर सफलता पाई। एसपी ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें