फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2021: मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम, मास्क लगाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Tue, 13 Apr 2021 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्र 2021 - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कोविड संक्रमण के चलते कुछ भक्तों ने मंदिरों से दूरी बना घर पर माता रानी के दरबार सजाकर कलश स्थापना की। वहीं कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की छुटपुट भीड़ दिखी। इस बार कोरोना महामारी के कारण आम नवरात्रों की तरह किसी भी मंदिर में आपाधापी की स्थिति देखने को नहीं मिली।

विज्ञापन

2 of 6
नवरात्र 2021 - फोटो : अमर उजाला

हां मंदिर प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन मंदिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन नहीं करा पा रहा था। हालांकि सभी भक्त मास्क लगाकर और सैनिटाइज होने के बाद ही मंदिर प्रांगण में प्रवेश कर रहे थे।
 

विज्ञापन

3 of 6
नवरात्र 2021 - फोटो : अमर उजाला

वहीं जंगली देवी मंदिर में पंडित जी भक्तों से लेकर प्रसाद भी चढ़ा रहे थे, जबकि इस पर पूर्णतया रोक लगी हुई है। गोविंद नगर दुर्गा मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन दूर से ही माता के दर्शन कर भक्त बाहर लौट रहे थे।
 

4 of 6
नवरात्र 2021 - फोटो : अमर उजाला

बारादेवी मंदिर के पट नहीं खोले गए, भक्त बाहर से ही दर्शन करने के बाद घर लौट गए। कोरोना काल के चलते इस बार भक्तों ने घर पर ही कलश स्थापना कर माता का गुणगान किया।

विज्ञापन

5 of 6
चित्रकूट में बाहर से ही पूजन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं चित्रकूट जिले में देवी मंदिरों के गेट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं ने बाहर से ही माता का पूजन किया व मनोकामना मांगी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांदा में मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के माहेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने भक्तों को अंदर जाने से रोक दिया। इसपर भक्त बाहर से ही माता के दर्शन कर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें