कानपुर में मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल ग्रोवर की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। जिसमें एक आरोप बेहद संगीन है। आंचल की मां रीना का आरोप है कि दामाद सूर्यांश खरबंदा ने आंचल का अश्लील वीडियो बनाया था।
जिसके जरिये वह उसको ब्लैकमेल कर रहा था। पत्नी को बदनाम करने की आरोपी साजिश रच रहा था। जिससे उससे पीछा छूट जाए। पुलिस इस आरोप की भी गंभीरता से जांच कर रही है। पवन ग्रोवर ने एफआईआर में आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी की शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे।
मगर इसके बाद भी सूर्यांश व उनके परिवार वाले संतुष्ट नहीं थे। काफी समय से वह 70 लाख रुपये की मांग आंचल से कर रहे थे। उसका कहना था कि वह क्लब खोलना चाहता है इसलिए इतनी रकम वह मायके से लाकर दे। मांग न पूरी करने पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आरोप है कि जब मांग नहीं पूरी की गई तो आखिर में उसको मारकर लटका दिया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के जन्म के बाद से बनाई थी दूरी
परिजनों ने बताया कि आंचल व सूर्यांश का दो साल का बेटा अयांश है। जो नौकरानियों के पास मिला। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद जब अयांश का जन्म हुआ था तब से सूर्यांश ने आंचल से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एक तरह से ऐसा लग रहा था कि जैसे वह उसको छोड़ना चाहता था। आरोप है कि वह कई अन्य लड़कियों के संपर्क में रहता है। अपनी अय्याशी की वजह से वह पत्नी व बच्चे से दूरी बना रहा था।
4 of 5
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
50 लाख रुपये के जेवरात लेकर गया सूर्यांश
परिजनों के मुताबिक घर पर तीन थम्ब इम्प्रेशन वाली तिजोरियां हैं। जिसमें से एक तिजोरी में कॉमन (आंचल व सूर्यांश का) थम्ब इंप्रेशन लॉक लगा हुआ था। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद इस तिजोरी में रखे 50 लाख के जेवरात भी सूर्यांश लेकर गया है।
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
एक और संगीन आरोप
आंचल के परिजनों ने आरोपी पक्ष की एक महिला पर संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला के संबंध एक रिश्तेदार से हैं। जिसकी जानकारी आंचल को हो गई थी। इस वजह से आरोपी पक्ष आंचल को अधिक प्रताड़ित करने लगे थे। इन सभी आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।