फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत: बाथरूम में लटकी मिली लाश, पति और सास फरार, गुस्साए मायके वालों ने किया हंगामा

Sun, 21 Nov 2021 01:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। शव देखकर पति और सास फरार हो गए। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।

परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद करीब तीन घंटे तक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग कर शव रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दी।

बमुश्किल अफसर उनको समझा सके तब परिजन शव लेकर गए। नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सूर्यांश खरबंदा मसाला कारोबारी हैं। उनके पास देश की बड़ी मसाला कंपनी एमडीएच की एजेंसी है। 9 फरवरी 2019 को रानीगंज, काकादेव निवासी आंचल ग्रोवर (25) से सूर्यांश की शादी हुई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर के मुताबिक शुक्रवार शाम से रात करीब 11 बजे तक आंचल व उसके ससुराल वालों को कई बार फोन मिलाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

2 of 6
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तब आंचल के माता-पिता व भाई उसकी ससुराल पहुंचे। घर पर न ही आंचल का पति सूर्यांश था और न ही उनकी सास निशा। नौकरानी व गार्ड से बातचीत करने के बाद परिजन घर में घुसे। कमरे का दरवाजा न खुलने पर मां रीना ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी खिड़की का शीशा तोड़कर भीतर घुसे तो देखा कि बाथरूम में पंखे के सहारे आंचल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। आंचल के पिता पवन ने उसके पति व सास समेत आठ पर नामजद दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

3 of 6
शव रख परिजनो ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़
आंचल की मौत से उसके परिजन बेसुध हो गए। कुछ लोग बहुत ही आक्रोशित थे। शनिवार को वे सभी उसके घर में घुसे। कुछ चीजें भी तोड़ दीं। बाहर खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में भी तोड़फोड़ की। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको तोड़फोड़ करने से रोका। आश्वासन दिया कि जो लोग भी आंचल की मौत के जिम्मेदार हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी की मांग कर तीन घंटे तक जाम की सड़क
मोर्चरी में एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर, एसीपी नजीराबाद, एडीसीपी गोविंद नगर, बाबूपुरवा समेत पांच थानों का फोर्स मौजूद रहा। करीब सवा दो बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। वे मोर्चरी के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। एडीसीपी परिजनों को मनाने में जुटे रहे। करीब तीन घंटे बाद आश्वासन पर परिजन माने और तब शव उठाया।
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
केस के ये हैं आरोपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि
पवन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एफआईआर में आंचल के पति सूर्यांश, उसकी मां निशा, फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी, बुआ अन्नू खुल्लर, बहनोई पुनीत कोटवानी, नंद निकिता कोटवानी व तान्या ग्रोवर को नामजद आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इन पर दहेज हत्या, साजिश रचने, मारपीट, धमकी, गाली गलौज और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शरीर पर अन्य कोई जख्म या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें