फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: शहीद श्याम बाबू के दशर्नों के लिए उमड़ पड़ी भीड़, स्मृति ईरानी रहीं मौजूद

Sun, 17 Feb 2019 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर देहात के श्याम बाबू का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, शहीद श्याम बाबू अमर रहें के नारे लगाए। शहीद श्याम बाबू को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू के पार्थिव शरीर को शनिवार को पूरे सम्मान के साथ उनके गांव ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए गांव के गांव उमड़ पड़े। भीड़ शहीद श्याम बाबू अमर रहें के नारे लगा रही थी। उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। भाई कमलेश ने उन्हें मुखाग्नि देकर हमेशा के लिए अमर कर दिया।


 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर देहात के श्याम बाबू शहीद हो गए थे। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। डेरापुर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव के मजरा रैगवां निवासी किसान राम प्रसाद के दो बेटों में श्यामबाबू बड़े थे। छोटा बेटा कमलेश प्राइवेट नौकरी करता है।
 
 

4 of 5
डेमो पिक
पिता ने बताया कि श्याम बाबू की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके चार साल का बेटा और छह महीने की एक बेटी है। मकान बनाने का काम चल रहा था, इसके चलते कुछ दिनों से श्याम बाबू छुट्टी पर आए थे। 29 जनवरी को ड्यूटी पर गए थे और 1 फरवरी को फिर से लौट आए थे। 10 फरवरी को फिर ड्यूटी पर चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हमले की खबर के बाद परिवार चिंतित हो गया था। मीडिया व अन्य माध्यमों से श्यामबाबू के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिल रही थी। शाम करीब करीब साढ़े छह बजे डेरापुर थाने के सिपाही ने घर जाकर सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें