फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली की दोस्ती मोहब्बत में तो बदली, लेकिन वो देर रात तक बारात का इंतजार ही करती रही

Wed, 25 Apr 2018 07:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
स्कूल लाइफ के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, युवक रिश्ते में उसका जीजा लगता था। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच मधुर संबंध होने पर युवक ने शादी करने का वादा कर संबंध भी स्थापित कर लिए। उसने अपने परिवार व रिश्तेदारों के शादी करने की तारीख पक्की की थी। लेकिन...

 
विज्ञापन

2 of 4
शादी का कार्ड और सूना पड़ा मंडप - फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बांदा जिले के एक युवक से तय हुई थी। 24 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी के कार्ड आदि छपवाकर सभी रिश्तेदारों और मित्रों को बांट दिए गए। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
सूना पड़ा मंडप - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बारातियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की पूरी व्यवस्था कर ली और बारात का इंतजार कर रहे थे, पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। युवती हाथों में मेहंदी लगाए सारी रात दूल्हे के आने का इंतजार करती रही, पर दूल्हे कोई अता पता नहीं चला। बुधवार को मायूस युवती अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पीड़ित युवती ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही युवक से उसका संपर्क हुआ था। वह रिश्ते में उसका जीजा लगता है। धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ने से दोस्ती घनिष्ट हो गई। दोनों के बीच मधुर संबंध होने पर युवक ने शादी करने का वादा कर संबंध भी स्थापित कर लिए। उसने अपने परिवार व रिश्तेदारों के बीच 24 अप्रैल को विवाह करने की तारीख पक्की की थी, पर ऐन वक्त पर बारात न लाने से उसकी जिंदगी तबाह हो गई। उनका खाने-पीने का सारा सामान बर्बाद हो गया। घटना से घर का खुशी का माहौल मातम में बदल गया। कोतवाली पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें