उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। गांव में एक अजनबी, लोगों के लिए मुसीबत बन चुका था। वह एक घर में रिश्तेदार बनकर रह रहा था। गांव के लोग उस पर बारीक नजर रखे थे। उसके चलने फिरने से लेकर घर से बाहर निकलने तक की हर एक गतिविधि पर लोगों की पैनी निगाहें थीं।
सभी तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लेकिन वो किसी की पकड़ में नहीं आ रहा था। गांव के लोगों ने भी कसम खा रखी थी कि भेद खोलकर ही रहेंगे। लेकिन गांववालों को ऐसा बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि जब भेद खुलेगा तो वो भी हैरान रह जाएंगे। जैसे ही वो गांव की गलियों में साड़ी ब्लाउज में निकला लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
कबरई के ग्राम गुगौरा निवासी गया प्रसाद महोबा के पुन्निया गांव में रिश्तेदार बनकर गया था। गांव में अजनबी के आने की चर्चा पर लोग बारीकी से निगाह रखे थे।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
रविवार की देर शाम एक महिला के वेश में घर से निकलने पर मुहल्लेवासियों ने उसे रोका और नाम पूछने लगे।
4 of 5
डेमो पिक
इस दौरान उसने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे घेर कर रोक लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। इस दौरान पता चला कि वो महिला नहीं बल्कि युवक था।
प्रधानपति और जागरूक लोगों ने युवक को बचाते हुए यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच बंधक बने बैठे युवक को पुलिस हिरासत में लेकर थाना खरेला ले गई। हल्का प्रभारी डीके वाजपेयी का कहना है कि मामला लेन देन से जुड़ा बताया जा रहा है। जिस घर से युवक महिला के वेश में निकला था। उस घर की महिला का मायका भी गुगौरा है। मामले की जांच की जा रही है।