फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश की धमकी...मोदी की रैली में 2 किलो आरडीएक्स से उड़ाना है मंच, इस खत ने उड़ाई सबकी नींद

Thu, 21 Feb 2019 11:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
दिल्ली-कानपुर रूट पर कानपुर से पहले 30 किमी पर 27 फरवरी को एक पुलिया को ब्लास्ट कर उड़ाना है। डेढ़ किलो आरडीएक्स विस्फोट कर कानपुर-दिल्ली शताब्दी को निशाना बनाना है। आनंद विहार बस अड्डे पर एक दिन पहले विस्फोटक दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
कालिंदी एक्सप्रेस की जिस बोगी में धमाका हुआ है उसी में मिले प्लास्टिक बैग से बरामद पत्र में ये धमकी भरी बातें लिखी गई हैं। पत्र के सबसे ऊपर पैगाम और दाहिने कोने में 786 लिखा है। उसके नीचे जैश-ए-मोहम्मद एजेंट लिखा है।  
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पत्र की शुरुआत में लिखा गया है कि मीटिंग कर इस बारे में सभी को अवगत कराया जा चुका है। दूसरे बिंदु में लिखा है मोदी के मंच को बम से उड़ाना है। इसके लिए दो किलो आरडीएक्स मंच पर लगाई जानी वाली लकड़ी की बल्लियों में भरा जाएगा।
 

4 of 5
डेमो पिक
इस काम के लिए दो से तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जो पत्र मिला है, उसकी जांच एटीएस कर रही है। पत्र के जरिए दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
सभी आलाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। कुछ जांच अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से लेटर लिखा गया है, उससे ये किसी की शरारत लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें