फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: अमर दुबे की पत्नी इंस्पेक्टर से रोते हुए बोली...सर आपने तो मेरी जिंदगी ही बर्बाद कर दी

Wed, 15 Sep 2021 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमर और खुशी दुबे की शादी में विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
सर आपने तो कहा था कि चलो कुछ जानकारी लेनी है, पूछताछ के बाद छोड़ देंगे। आपने तो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। किशोर न्याय बोर्ड से इजाजत लेकर नाबालिग ने इंस्पेक्टर चौबेपुर कृष्ण मोहन राय से ये सवाल किए तो उनकी नजरें झुकी रह गईं। साथ ही वहां मौजूद हर सदस्य एकदम शांत हो गया। दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड में कुख्यात आरोपियों के साथ नाबालिग को भी पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी बनाया है। जबकि दो दिन पहले ही नाबालिग विकास के करीबी अमर दुबे के साथ शादी करके बिकरू पहुंची थी। नाबालिग को इतनी बड़ी घटना में मुख्य आरोपी बनाने पर शुरू से ही सवाल उठाए जा रहे हैं। अभिलेखों के अनुसार कोर्ट ने उसे नाबालिग माना है। उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। किशोर न्याय बोर्ड में बयान दर्ज कराने आए इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय उसे गिरफ्तार करने के बाद पहली बार मिले थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
खुशी दुबे - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही नाबालिग ने इंस्पेक्टर को सामने देखा तो बोर्ड से इजाजत मांग कर कुछ सवाल किए। उसने इंस्पेक्टर से कहा कि सर आप तो भरोसा देकर ले गए थे कि उसे कुछ नहीं होगा फिर इतने बड़े मामले में आरोपी बनाकर जिंदगी बर्बाद कर दी। आपने तो कहा था कि तुम्हारा क्या कसूर है, आपकी शादी दो दिन पहले ही हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमर दुबे और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ऐसी बातें करने के बाद आपने जेल भेज दिया। कुछ जानकारी हासिल करने के बाद घर तक छोड़ने का वादा करके आप ले गए थे। नाबालिग की बातें सुनकर इंस्पेक्टर ने गर्दन नीचे कर ली। इसके बाद उसकी तरफ सिर उठाकर देखा तक नहीं। नाबालिग के सवालों से वहां मौजूद हर कोई खामोश हो गया।

 

4 of 5
आमर दुबे और खुशी - फोटो : अमर उजाला
मां से आंखें मिलीं तो फफक कर रो पड़ी नाबालिग
बिकरू कांड में आरोपी नाबालिग को सोमवार को बाराबंकी स्थित किशोरी संप्रेक्षण गृह से माती किशोर न्याय बोर्ड में कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। नाबालिग के आने की जानकारी पर उसकी मां व कई रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही उसने मां को देखा तो फफक कर रोने लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे के साथ खुशी - फोटो : अमर उजाला
अन्य रिश्तेदारों से मिलकर भी वह रोती रही। लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। वहीं किशोर न्याय बोर्ड के बाहर पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात रहे। घर के लोगों ने नाबालिग से हालचाल पूछा। सुनवाई के बाद पुलिस उसे बाराबंकी के लिए लेकर रवाना हो गई। उसके जाने पर मां बिखलने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें