फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: सिपाही पत्नी का शव देख कांप उठा पति, बोला-तुम चली गई, अब आराध्या को कौन पालेगा

Sat, 05 Feb 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 9
road accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सफीपुर कोतवाली इलाके के साल्हेनगर करौंदी गांव में दूध का टैंकर पुलिस की पीआरवी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। एक सिपाही को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे की वजह से उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में साल्हेनगर करौंदी प्वाइंट पर तैनात पीआरवी आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसमें चालक हेड कांस्टेबल कृष्णेंद्र कुमार, कांस्टेबल आनंद कुमार, महिला सिपाही शशिकला यादव और रीता कुशवाहा तैनात थीं। पीआरवी गश्त करते हुए रात करीब 9:30 बजे सफीपुर पेट्रोल पंप की ओर जा रही थी। इसी दौरान हरदोई की तरफ जा रहा दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पीआरवी पर पलट गया। इससे चालक की बगल वाली सीट पर आगे बैठे सिपाही आनंद कुमार दरवाजा खुलने पर इनोवा से बाहर जा गिरे। पीछे की सीट पर बैठीं दोनों महिला सिपाही और चालक दब गए।
विज्ञापन

2 of 9
road accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में सुरक्षित बचे सिपाही आनंद कुमार की सूचना पर एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से टैंकर को हटवाया और इनोवा के अंदर फंसे तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकलवाया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 9
road accident - फोटो : अमर उजाला
आगे चल रहे लोडर के ब्रेक लगाने से बेकाबू हुआ टैंकर
दूध के टैंकर के आगे चल रहे लोडर वाले के अचानक ब्रेक लगाने पर दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर पीआरवी पर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से लोडर लेकर भाग गया। यह बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है।

4 of 9
road accident - फोटो : अमर उजाला
इस बात की हादसे में घायल सिपाही आनंद कुमार ने भी पुलिस अफसरों को बताई है। इधर, अस्पताल में हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मियों के शव देखकर अफसरों और सहकर्मियों की आंखें भर आईं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को संभाला। 
विज्ञापन

5 of 9
road accident - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। हादसे में जान गंवाने वाले सिपाहियों में कृष्णेंद्र यादव (32) कानपुर देहात के जैनपुर अंबरपुर का मूल निवासी था। सिपाही शशिकला (26) पत्नी आलोक यादव मऊ जिले के मोहम्दाबाद के करहा की रहने वाली थी।
विज्ञापन

6 of 9
road accident - फोटो : अमर उजाला
जबकि सिपाही रीता (25) पत्नी प्रभाकांत कुशवाहा कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के टिपरिया असालतगंज की रहने वाली थी। उसका मायका भी इसी जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पटेहापुर में है।
 
विज्ञापन

7 of 9
मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। एसपी दिनेश त्रिपाठी व सीओ सिटी कृपा शंकर ने दुखी को संभाला। शशिकला व रीता के परिवार के लोग यहीं उसके साथ रहते हैं।
 

8 of 9
मृतक सिपाही रीता कुशवाह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तुम चली गई, अब आराध्या को कौन पालेगा
सिपाही रीता का पति प्रभाशंकर जैसे ही जिला अस्पताल पहुंचा, स्ट्रेचर पर पत्नी का शव देख कांप गया। किसी तरह उसे संभालकर बैठाया गया। वह चीख कर कहता रहा कि रीता तुम हमें छोड़कर चली गई, अब डेढ़ साल की मासूम बेटी आराध्या का क्या होगा। उसे कौन संभालेगा।
विज्ञापन

9 of 9
मृतक सिपाही शशिकला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रभाशंकर टीईटी की तैयारी कर रहा है। उसने हाल ही में परीक्षा भी दी थी। शशिकला की मौत की सूचना पर सबसे पहले उसकी दोस्त सिपाही डिंपल जिला अस्पताल पहुंच गई। उसने बताया कि सुबह ही शशिकला की परिजनों से वीडियो कॉलिंग से बात हुई थी। शशिकला ईमानदारी व लगन के साथ ड्यूटी करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें