फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसा: सड़कों पर बिखरे थे शव, साथ में नजर आईं मजदूरों की उम्मीदें और कीमती चीजें

Sun, 17 May 2020 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 8
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इटावा-कानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के डीसीएम (मिनी ट्रक) में ट्रॉला ट्रक की टक्कर से 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 38 मजदूर घायल हो गए। हादसे में चूने की बोरियां लादे ट्रॉला खाई में जा पलटा और ज्यादातर की मौत ट्रॉला और बोरियों में दबने से हुई।
विज्ञापन

2 of 8
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ये सभी मजदूर लॉकडाउन में रोजगार गंवाने के बाद अपने घर जा रहे थे। हादसा चिरुहुली गांव के समीप मिहोली में एक ढाबे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चूने की बोरियों से भरे ट्रॉला में लगभग 70 मजदूर बोरियों पर बैठे थे।

 
विज्ञापन

3 of 8
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह ट्राला चूना लेकर राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रहा था। चालक ढाबे के करीब ट्राला रोकना चाहता था लेकिन ढाबे पर पहले से खड़ी डीसीएम के पिछले हिस्से में जा टकराया। रफ्तार ज्यादा तेज होने के कारण डीसीएम को टक्कर मारने के बाद ट्राला आगे बढ़कर खड्ड में जा पलटा।

 

4 of 8
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार 22 में से कई मजदूर घायल हो गए। खड्ड में पलटे ट्राला में सवार मजदूर चूने की बोरियों के ढेर में बुरी तरह दबकर छटपटाने लगे।  मजदूरों की चीख-पुकार सुन ढाबे वालों ने पुलिस को सूचना दी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चूने के बोरे में दबे मजदूरों की छटपटाहट व्यवस्था की लाचारियां बयां कर रही थी। मौके से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसकियां ही गूंज रही थीं। ट्राला पलटने से चूने की बोरियों के तले दबे मजदूरों की चीखें तक कोई न सुन सका। 

 
विज्ञापन

6 of 8
औरैया में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों और बसों के सरकारी इंतजाम शनिवार को औरैया हादसे में जान गंवाने वालों के साथ दम तोड़ते नजर आए। बेबस मजदूर अभी भी पैदल या माल वाहक वाहनों से घर तक का सफर करने को मजबूर हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी पाकर डायल 112 की पुलिस टीम हादसे के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में मजदूरों को चूने की बोरियों में दबा देख पुलिस भी तत्काल मददगार न बन सकी।

 
विज्ञापन

8 of 8
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
गहरा अंधेरा और खड्ड की गहराई आड़े आ रही थी। ट्राला में भरे बोरों से उठा चूने का गुबार पूरे वातावरण में घुटा हुआ था। बाद में जेसीबी, क्रेन और ज्यादा फोर्स पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें