फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरेया हादसा: रोटी खा गई 26 जिंदगी, पहले घर और अब दुनिया से किया दूर, बेबस मजदूरों ने बयां किया दर्द

Sun, 17 May 2020 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरेया
विज्ञापन
1 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
जी हां, ये रोटी ही थी जिसका 26 मजदूर निवाला बन गए। ये रोटी ही थी जो उन्हें दूर-देश ले गई और फिर उन्हें दुनिया से ही बहुत दूर कर दिया। रोजी रोटी की चिंता से मुक्त। ये रोटी ही थी। जो उन्हें घर वापस ला रही थी और ये रोटी ही थी, जिसे समेटकर वो सफर पर निकले थे। यही रोटी इनके इर्द-गिर्द बिखरी थी जब वे अपने आखिरी सफर पर निकल गए। 
 
विज्ञापन

2 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया में शनिवार भोर में हुए हादसे के बाद चूने के बोरे में दबे मजदूरों की छटपटाहट व्यवस्था की लाचारियां बयां कर रही थी। मौके से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसिकियां ही गूंज रही थीं। ट्राला पलटने से चूने की बोरियों के तले दबे मजदूरों की चींखें तक कोई न सुन सका। 
 
विज्ञापन

3 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
धमाके से नींद खुली...हम दबे थे फिर बेहोश हो गए
झारखंड के धनंजय ने बताया कि हम ट्रक पर सो रहे थे, तेज धमाका हुआ। आंखें खुली तो खुद को बोरियों के नीचे दबा पाया। दम घुट रहा था। सांस नहीं आ रही थी। फिर बेहोश हो गया। होश आया तो अस्पताल में थे। 

4 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
भूख से दम निकलने की नौबत थी
शिवराम कर्मकार निवासी वोंगावड़ी पुरुलिया पश्चिम बंगाल ने कहा कि कोरोना से इतना डर नहीं लग रहा था। डर था कि भूख से दम न निकल जाए। यह सोचकर अपने घर को लौट रहे थे। वह जयपुर से पटना बिहार जाने के लिए ट्रॉला में सवार हुआ था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
काम छिना, पैसा हुआ खत्म 
अंकुर निवासी फडमुडेरा कप्तान गंज जिला कुशीनगर ने बताया कि फैक्ट्री में काम बंद हो गया था। बैठे-बैठे कब तक खाते? पैसा बचा नहीं था और खर्चे कम नहीं हो रहे थे। काम शुरू होने की कोई आस नहीं दिख रही थी। इसलिए घर के लिए निकल पड़े थे।
विज्ञापन

6 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
लगा सामने से गुजर गई मौत 
राजस्थान में मार्बल कंपनी में काम करने वाले शंभू माहतो ने कहा कि काम बंद होने से पैसा नहीं बचा था। घर से बार-बार  वापस आने को कहा जा रहा था। ट्रॉला में जगह मिलने पर घर पहुंचने की आस जगी। हादसा होने पर ऐसा लगा जैसे मौत सामने से गुजर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौत के मुंह से निकाला 
राजस्थान से अपने घर पुरुलिया पश्चिम बंगाल जा रहे हादसे में घायल गोपाल ने बताया कि वह चूने की कई बोरियां के नीचे दब गया था। लग रहा था कि अब मौत तय है। तभी कुछ देर में पुलिस कर्मियों व गांव के लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें