उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डाल जिंदा जलाने की वारदात के कुछ दिन बाद ही कानपुर में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में ढाल बनी तो हत्यारों ने चाकुओं से गोद डाला। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को सजा दिलाने की पैरवी कर रही केस की मुख्य गवाह रही पीड़िता की मां का शुक्रवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
आरोपियों ने घर में घुसकर किया था लहूलुहान
- फोटो : अमर उजाला
केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अरोपियों ने नौ जनवरी को घर में घुसकर उसे चापड़ मारकर मरणासन्न कर दिया था। इस हमले में उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, हमले की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर पुलिस आरोपियों की तलाश मेें है। जाजमऊ भठ्ठा के एक साइकिल दुकानदार की नाबालिग बेटी से दो साल पहले दुष्कर्म का प्रयास हुआ था।
विज्ञापन
3 of 6
महिलाओं को पीटते युवक
- फोटो : अमर उजाला
घटना के समय मौजूद मां ने बतौर चश्मदीद आरोपी आबिद, परवेज उर्फ पिंटू, महबूब, महफूज और चांद बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वह लगातार पैरवी भी कर रही थी। ऐसे में आरोपी उस पर गवाही से पीछे हटने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी लेकिन न तो उसे सुरक्षा मिली और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इससे उनका हौसला इतना बढ़ गया कि नौ जनवरी की रात घर में घुसकर महिला और उसकेपरिवार पर रॉड और चापड़ से हमला कर दिया।
4 of 6
दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
महिला और उसकी बहन को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से मारापीटा गया। मोहल्ले वाले 112 नंबर पर कॉल करते रहे और बेखौफ हमलावार महिलाओं को मरणासन्न कर भाग निकले। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
5 of 6
महिलाओं को चाकुओं से गोदा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी परवेज आलम उर्फ मिंटू और मो. आबिद को शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
महिलाओं को बेरहमी से पीटा एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दो आरोपियों को पकड़कर चुप बैठ गई पुलिस
मृतका के पति ने बताया कि 10 जनवरी को चकेरी पुलिस ने हमलावर फिरोज, जमील, विक्की, मिंटू, आबिद, महबूब, महफूज, चांद बाबू, बाबू भाई और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 13 जनवरी को पुलिस ने मुठभेड़ केदौरान पैर में गोली लगने के बाद मक्कू शहीद भठ्ठा निवासी आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया।