चित्रकूट में पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर की तलाश पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पांचवे दिन भी बरूआ बांध में करती रही लेकिन सपा नेता का कोई सुराग नहीं मिला। अब तो एसडीआरएफ की टीम के सदस्य भी कहने लगे हैं कि यदि युवक पानी में ही गिरा है तो आखिर कहां गया।
विज्ञापन
2 of 6
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक स्वयं शनिवार को बांध पहुंचे और रेस्क्यू की जानकारी ली। पांचवे दिन एसपी अंकित मित्तल बांध पहुंचे उन्होंने एसडीआरएफ टीम के प्रभारी नितिश शुक्ला से पूरी जानकारी ली। एसपी के कहने पर अब एसडीआरएफ की टीम रविवार को भी बांध में रेस्क्यू आपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सपा नेता तो दूर उस डोंगी (नाव) को भी बरामद नहीं कर सके हैं, जिसमें महिला का शव रखकर भरत दिवाकर व रामसेवक बांध के बीच पहुंचे थे। मंगलवार रात पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख दशोदिया देवी के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर अपनी पत्नी मीनू उर्फ नमिता को स्कार्पियो से लेकर निकला था।
4 of 6
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। उधर, पकड़े गए रामसेवक केवट का दावा है कि तैरकर बाहर निकलते समय भरत की सांसे उखड रहीं थी पूरी संभावना है कि उसकी मौत हो गई है और शव इसी बांध में है। इसी बात पर बार-बार पुलिस बांध में शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता की पत्नी मीनू उर्फ नमिता का दहिनी गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी हत्या गलाघोंट कर की गई है। उसके गले में निशान भी मिलें हैं। इसी आधार पर फारेसिंक टीम शनिवार को पुलिस के साथ सपा नेता के मुख्यालय स्थित आवास पहुंची।
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों का निरीक्षण कर गहन जांच की। अभी यह भी माना जा रहा है कि भरत ने पत्नी की हत्या घर में की है लेकिन कुछ लोेगों का कहना है कि घर से दोनोें सही सलामत निकले थे रास्ते में महिला की हत्या की गई होगी।